... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 10, 2019 8:23 PM IST
कॉफी बढ़ा सकती है माइग्रेन का दर्द, जानें एक दिन में कितनी कॉफी
कॉफी पीना एक तरह से शौक भी और आदत भी है. कुछ लोग दिन में कई कप कॉफी पी लेते हैं. लेकिन हाल ही में हुए शोध ने अधिक कॉफी पीने वालों को सतर्क किया है. दिन में तीन या उससे ज्यादा कप कॉफी पीने से माइग्रेन का खतरा (Coffee can increase migraine pain) बढ़ सकता है. एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है. दुनियाभर में एक अरब लोग माइग्रेन की समस्या से पीड़ित हैं. अमेरिका के बेथ इजरायल डीकोनेस मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने कहा कि माइग्रेन दुनिया की सबसे आम बीमारियों में तीसरे नंबर पर है.
गंभीर सिरदर्द के अलावा, माइग्रेन के लक्षणों में उल्टी आना, मूड में बदलाव, प्रकाश और ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता के साथ ही दृश्य और श्रवण मतिभ्रम शामिल हो सकते हैं. अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन ने माइग्रेन के संभावित ट्रिगर के रूप में कैफीनयुक्त पेय (Coffee can increase migraine pain) पदार्थों की भूमिका का मूल्यांकन किया.
अमेरिका के हार्वर्ड टी एच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की शोधकर्ता एलिजाबेथ मोस्टोफस्काई को शोध के दौरान पता चला कि जिन मरीजों को एपिसोडिक माइग्रेन का अनुभव होता है, उनके एक या दो कप कॉफी पीने का उस दिन होने वाले सिरदर्द से कोई संबंध नहीं है. हालांकि, तीन या उससे अधिक कप कॉफी के सेवन का संबंध माइग्रेन में होने वाले सिरदर्द के साथ पाया गया है.
शोधकर्ता ने कहा कि कैफीन की भूमिका काफी जटिल है क्योंकि एक तरफ यह माइग्रेन को सक्रिय करता है तो वहीं, दूसरी तरफ इसके लक्षणों को दबाने में भी मदद कर सकता है. अध्ययन में, लगातार एपिसोडिक माइग्रेन वाले 98 वयस्कों ने कम से कम छह सप्ताह तक हर सुबह और हर शाम इलेक्ट्रॉनिक डायरी पूरी की.
हर दिन प्रतिभागियों ने यह सूचना दी कि उन्होंने कितनी कैफीन युक्त कॉफी, चाय, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन किया. साथ ही साथ दो बार दैनिक सिरदर्द की रिपोर्ट भरी.
शोधकर्ताओं ने तुलना करके देखा कि जिस दिन कॉफी नहीं पी उस दिन होने वाले सिरदर्द और जिस दिन कॉफी पी उस दिन होने वाले सिरदर्द की तीव्रता कितनी थी. एक या दो कप कॉफी लेने वालों में माइग्रेन के सिरदर्द के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए.