Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coconut water vs fruit juice: जूस और नारियल पानी को अक्सर लोग अपनी डाइट शामिल करते हैं। फ्रूट जूस में जहां पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है वहीं नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा फ्रूट जूस को जहां शुगर के मरीज पीने से बचते हैं वहीं, नारियल पानी को कोई भी पी सकता है। फ्रूट जूस में जहां कैलोरीज ज्यादा हो सकती है वहीं, नारियल पानी की कैलोरी फ्रूट जूस की तुलना में कम होती है। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो दोनों को गुणों के हिसाब से शरीर के लिए अलग-अलग तरीके से सही और गलत बनाती है। लेकिन प्रश्न ये है कि इन दोनों में से कौन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? तो आइए जानते हैं।
नारियल पानी में फ्रूट जूस की तुलना में 60% कम कैलोरी कम होती है। जैसे कि संतरे के रस में प्रति 100 ग्राम में 45 कैलोरी होती है और नारियल पानी में 18 कैलोरी होती है। वहीं मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का अनुपात देखें तो नारियल पानी कार्बोस में भारी होता है, फैट में कम होता है और जिंक, मैगनेशियम और दूसरे तत्वों से भरपूर होता है।
फ्रूट जूस की बात करें तो इसमें हाई शुगर के साथ कैलोरी की भी मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा नारियल पानी से तुलना करें तो इसमें फाइबर ज्यादा होता है। इसके अलावा अलग-अलग फलों से बने जूस होने के कारण इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे कई अलग-अलग तत्व शामिल हो सकते हैं। साथ ही नारियल पानी की तुलना में इसमें खनिज तत्व भी ज्यादा हो सकता है।
नारियल पानी को आप कुछ खास स्थितियों में पी सकते हैं। जैसे कि
-मतली और अल्सर की समस्याओं में
-पेट से जुड़ी बीमारियों में
-वेट लॉस में
-एसिडिटी में
-प्रेग्नेंसी में
-पथरी की समस्या में
साथ ही ध्यान रखें कि नारियल पानी अगर आप खाली पेट पीते हैं तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
फ्रूट जूस का सेवन आप खाली पेट करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे का जूस या फिर मिकस्ड फ्रूट जूस भी आपकी एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा शरीर और कई स्थितियों के अनुसार ही आपके लिए जूस का चुनाव करना चाहिए। जैसे कि डायबिटीज में फ्रूट जूस ब्लड शुगर बढ़ा सकता है तो, कमजोरी मेंफायदेमंद है। इसके अलावा कुछ स्थितियों में आप इसे पी सकते हैं। जैसे कि
-कमजोरी में पिएं फ्रूट जूस
-एनीमिया में फ्रूट जूस पीना फायदेमंद है
-हेल्दी स्किन के लिए
-मेटाबोलिज्म तेज करने के लिए
-कब्ज की समस्या में
सेहत के लिए किसी फ्रूट जूस की तुलना में नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। ये शरीर को अंदर से ठंडा करने के साथ हर अंग के काम को बढ़ाता है। साथ ही इसमें शुगर बढ़ने की चिंता ज्यादा नहीं होगी। इसके अलावा ये शरीर के लिए फ्रूट जूस की तुलना में ज्यादा हाइड्रेटिंग और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है।