
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 2, 2021 9:20 PM IST
Image credits by: Coconut Water Side Effects: ब्लड प्रेशर लो और ब्लड शुगर हाई हो सकता है अधिक नारियल पानी के सेवन से, ये रहे इसके नुकसान...
Coconut Water Side Effects in Hindi: भीषण गर्मी में एक गिलास ठंडा-ठंडा नारियल पानी (Coconut water) पीने को मिल जाए, तो शरीर को बेहद ठंडक मिलती है। यह बहुत ही हेल्दी समर ड्रिंक (Coconut water Benefits) है, जो शरीर को फिट रखने के साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। वैसे किसी भी चीज के अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। नारियल पानी (Coconut water in Hindi) के साथ भी कुछ ऐसा ही है। नारियल पानी पीने से जहां स्किन, बाल और शरीर के दूसरे अंग स्वस्थ रहते हैं, तो वहीं इसका अधिक सेवन कुछ नुकसान (Nariyal Pani peene ke Nuksan in Hindi) भी पहुंचाते हैं।
नारियल पानी में एंजाइम्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एमिनो एसिड, विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम आदि अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
गर्मी के मौसम में लोग हद से ज्यादा नारियल पानी का सेवनकरते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। वैसे, अधिक नारियल पानी पीने से शरीर में कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से बचें।
नारियल पानी में एक तरह का ड्यूरेटिक गुण यानी मूत्रवर्धक गुण (Diuretics) होता है, जो मूत्र के उत्पादन में वृद्धि करता है। यदि आप अधिक नारियल पानी पी लेते हैं, तो आपको बार-बार पेशाब लगेगी। वैसे तो नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है, लेकिन अधिक पीने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।
नारियल पानी नेचुरली एक स्वीट पेय पदार्थ होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, कैलोरी भी अधिक होती है। इसे एक दिन में 2-3 गिलास पी गए, तो रक्त में शुगर का स्तर हाई हो सकता है। यदि आपको डायबिटीज है और शुगर लेवल हाई रहता है, तो ना पिएं नारियल पानी।
जिन लोगों को निम्न रक्त चाप (Low Blood Pressure) की शिकायत है, उन्हें नारियल पानी कम ही पीना चाहिए। ब्लड प्रेशर है, तो भी अधिक ना पिएं।
नारियल पानी अधिक पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। यह पेय पदार्थ शरीर में एक लैक्सेटिव की तरह काम कर सकता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है। बाउल मूवमेंट्स भी प्रभावित होते हैं, इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.