
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : May 1, 2026 11:40 AM IST
Medically Verified By: Dt komal Malik
Image credits by: ओआरएस का पानी
गर्मियों के मौसम में, हमें अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि नारियल पानी पिएं या ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS)। दोनों ही शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए, यह जानना जरूरी है।
एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटिशियन कोमल मलिक के अनुसार ‘नारियल पानी और ORS दोनों ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग होता है। नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है, जबकि ORS मेडिकल कंडीशन में इस्तेमाल किया जाता है, खासकर जब शरीर में ज्यादा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है।’ आइए हम इस विषय पर विस्तार से जानते हैं।
नारियल पानी एक नेचुरल हाइड्रेशन ड्रिंक है, जिसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसके फायदे हैं-
डाइटिशियन कोमल के अनुसार, अगर आप सामान्य गर्मी में हैं और सिर्फ हाइड्रेट रहना चाहते हैं, तो नारियल पानी एक बेहतर विकल्प है।
दूसरी ओर, ORS एक मेडिकल ड्रिंक है, जिसमें सोडियम, पोटेशियम और ग्लूकोज का संतुलित मिश्रण होता है। इसे खासतौर पर डिहाइड्रेशन की स्थिति में दिया जाता है। इसका इस्तेमाल तब करना चाहिए
एक्सपर्ट बताती हैं कि ORS शरीर में तेजी से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को ठीक करता है, इसलिए यह मेडिकल कंडीशन में ज्यादा प्रभावी होता है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि ‘बहुत से लोग गर्मियों में रोजाना ORS पीने लगते हैं, जो जरूरी नहीं है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि ORS का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए। बिना जरूरत इसे रोजाना लेना सही नहीं है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है।’
अगर आप स्वस्थ हैं और सिर्फ हाइड्रेशन चाहते हैं तो नारियल पानी। अगर आपको डिहाइड्रेशन, कमजोरी या बीमारी है तो ORS।
एक्सपर्ट की सलाह है-
एक्सपर्ट कहती हैं कि गर्मियों में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। सही समय पर सही ड्रिंक का चुनाव आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी और ORS दोनों ही फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग स्थितियों में किया जाना चाहिए।
जहां नारियल पानी रोजाना के लिए बेहतर है, वहीं ORS जरूरत के समय शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करता है। इसलिए अपनी जरूरत और शरीर की स्थिति को समझ कर ही इनका चुनाव करें, तभी गर्मियों में आप खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रख पाएंगे।
डिस्क्लेमर- देखें नारियल पानी और ओआरएस शरीर में पानी की कमी की जरूरत को देखकर पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्मियों में आप रोजाना नारियल पानी पी सकते हैं क्योंकि यह नेचुरल और हेल्दी होता है। लेकिन अगर आपको शरीर में कमजोरी है या किसी बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं।
ORS दस्त (Loose Motions), उल्टी, तेज बुखार, या बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण कमजोरी महसूस होने पर तुरंत पीना चाहिए।
नहीं, ORS का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए। बिना जरूरत इसे रोजाना लेना सही नहीं है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है।
नारियल पानी एक नेचुरल हाइड्रेशन ड्रिंक है, जिसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.