क्या गर्भावस्था में नारियल पानी पीना हेल्दी होता है? जानें नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी एक ऐसा ही हेल्दी ड्रिंक है, जिसे आपको गर्मी के मौसम में जरूर पीना चाहिए। अक्सर, प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में उलझन रहती है कि क्या उन्हें नारियल पानी (Coconut water during pregnancy) का सेवन करना चाहिए?  जानते हैं प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं और इस पेय पदार्थ के फायदे (Coconut water Benefits) क्या-क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 31, 2020 7:26 AM IST

Health Benefits of Coconut water: गर्मी के दिनों में आप अपनी प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी पीते होंगे, लेकिन पानी से आपकी प्यास तो बुझ जाएगी पर गर्मी के दिनों में होने वाली समस्याओं से आप खुद को नहीं बचा सकते। इसके लिए कुछ पावरफुल एनर्जी से भरपूर ड्रिंक्स पीने की जरूरत होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। जिनमें मौजूद मिनरल्स, पोषक तत्व गर्मी में होने वाली समस्याओं से आपको बचाए रखते हैं। नारियल पानी एक ऐसा ही हेल्दी ड्रिंक है, जिसे आपको गर्मी के मौसम में जरूर पीना चाहिए। अक्सर, प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में उलझन रहती है कि क्या उन्हें नारियल पानी (Coconut water during pregnancy) का सेवन करना चाहिए?  जानते हैं प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं और इस पेय पदार्थ के फायदे (Coconut water Benefits) क्या-क्या हैं...

नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व

यह एक स्वादिष्ट पेय पदार्थ है। इसे पीने से शरीर को ताजगी और शीतलता का अहसास होता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। नारियल पानी में कैलोरी काफी कम होती है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एमिनो एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन जैसे मिनरल्स काफी होते हैं। इसमें मौजूद माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करते हैं। नारियल पानी पीने से सेहत को कई लाभ (coconut water benefits) होते हैं।

प्रेग्नेंसी में जरूर पिएं नारियल पानी

गर्भावस्था के दिनों में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक विटामिन और खनिज गर्भावस्था के लिए जरूर पोषक तत्व हैं। जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों के कारण आसानी से आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन, उल्टी, कब्ज और संक्रमण से बचाव के लिए नारियल पानी पीना किसी भी प्रेग्नेंट महिला के लिए एक हेल्दी ड्रिंक (Coconut water benefits during pregnancy) साबित हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं को दूर करे नारियल पानी

गर्भावस्था के दिनों में शरीर में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड जाना जरूरी है, क्योंकि कई महिलाओं को उल्टी काफी होती है। ऐसे में गर्मी के दिनों में लिक्विड कम लेने से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। आप नारियल पानी हर दिन पिएं, आपके साथ आपके शिशु के लिए भी यह एक फायदेमंद तरल पदार्थ है। इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल और प्रिजर्वेटिव नहीं होता है। नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व जैसे मैंगनीज, कैल्शियम, फाइबर, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी आदि प्रेग्नेंट लेडी के लिए बहुत जरूरी हैं।

Cinnamon for Weight Loss: वजन घटाना है तो डायट में शामिल करें दालचीनी, रोज पिएं दालचीनी वाली चाय

प्रेग्नेंसी में कब्ज से बचाए नारियल पानी

कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या होती है। ऐसा शरीर में प्रोजेस्टेरॉन लेवल के बढ़ने के कारण होता है। कई बार सही खानपान ना करने से भी कब्ज की समस्या होती है। नारियल पानी में फाइबर काफी होता है। प्रतिदिन इसके सेवन से आप कब्ज से परेशान नहीं होंगी। फाइबर इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को साफ करने में मदद करता है, जिससे पेट से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।

सीने में जलन करे कम

प्रेग्नेंसी के दौरान सीने में जलन की समस्या से भी महिलाएं बहुत परेशान रहती हैं। कोई भी दवा बिना डॉक्टर से पूछे इन दिनों लेना भी सही नहीं है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन करके सीने में जलन, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। शरीर में हार्मोनल बदलाव और पेट में पल रहे बच्चे के भार की वजह से जलन, गैस की समस्या हो सकती है। नारियल पानी में राइबोफ्लेविन और विटामिन सी होता है, जो पेट में बनने वाले एसिड लेवल को भी कम करता है।

Lychee Benefits: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची खानी चाहिए? जानें लीची खाने के फायदे

गर्मी में शरीर को रखे हाइड्रेटेड

गर्मी में आप खुद को हाइड्रेटेड (Dehydration in hindi) रखने के लिए कई पेय पदार्थ पीते होंगे। नारियल पानी भी उस लिस्ट में शामिल कर लें, क्योंकि इसे एक अच्छा हाइड्रेटर माना गया है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट कम्पोजिशन काफी होता है, जो शरीर को डायरिया, उल्टी और अधिक पसीना निकलने के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाए रखता है। इसे पीते ही शरीर दोबारा से रिहाइड्रेट हो जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी अधिक होता है, जो गर्मी में शरीर की एनर्जी लेवल को बनाए रखता है।

Mint Benefits: गर्मियों में जरूर करें पुदीने का सेवन हाजमा रहेगा दुरुस्त, ये रहे इसके 5 फायदे

वजन घटाए नारियल पानी

नारियल पानी पीने से आप अपना वजन (Coconut water for weight loss) भी कम कर सकते हैं। नारियल पानी में कैलोरी काफी कम होती है। एक कप नारियल पानी में लगभग 45 कैलोरी होती है। इसे पीने से काफी समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप जल्दी और कुछ भी फैटी चीजें, अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचते हैं। इसमें दूसरे पेय पदार्थों की तुलना में अतिरिक्त शुगर भी नहीं होता है। कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रित रहता है। मेटाबॉलिज्म कम होने से लोग मोटापे का शिकार जल्दी हो जाते हैं। नारियल पानी पानी से शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो मोटापे से लड़ने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और पेट की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

प्रेगनेंसी में तरबूज खाने से इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा, रखें इस बात का ख्याल

त्वचा पर लाए ग्‍लो

सेहत के साथ ही नारियल पानी त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके सेवन से स्किन को खूबसूरत बना सकते हैं। यदि आपको मुंहासे होते हैं, तो आप नारियल के गूदे से तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रखें। फिर चेहरा पानी से धो लें। ऐसा करने से मुंहासों की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। नारियल पानी पीने से स्किन पर चमक आती है। एंजी-एजिंग, झुर्रियों, झाइयों की समस्या भी कम उम्र में परेशान नहीं करती है।

Bottle Gourd For Weight Loss : लौकी का जूस पीने से वजन कुछ ही दिनों में होगा कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source