Coconut Oil Benefits : सिर्फ बालों पर ही नहीं संपूर्ण सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक है नारियल तेल

नारियल तेल के इस्तेमाल के कई फायदे (Coconut Oil benefits) हैं। कई गुणों से भरपूर यह तेल स्वास्थ्यपरक फायदों के लिए पीढ़ियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 10, 2020 9:07 PM IST

नारियल तेल (coconut oil) बालों को ही सिर्फ पोषण नहीं देता, बल्कि त्वचा और संपूर्ण सेहत के लिए भी यह कई तरह से लाभदायक होता है। इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा और वर्षों से किया जा रहा है। यह लगभग हर घरों में मौजूद होता है, क्योंकि बालों में तेल लगाने के लिए यह सबसे कॉमन ऑयल है। नारियल तेल के इस्तेमाल के कई फायदे (Coconut Oil benefits) हैं। कई गुणों से भरपूर यह तेल स्वास्थ्यपरक फायदों के लिए पीढ़ियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

नारियल तेल के फायदे जानें यहां (Coconut Oil benefits in hindi)

1 नारियल तेल में मौजूद तत्व शरीर में जाकर कीटोन्स का उत्पादन बढ़ाते हैं। कीटोन्स शरीर के सेल्स को पोषण देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है। कीटोन्स शरीर की अच्छी सेल्स को पोषण तो देता ही साथ में कैंसर सेल्स को ऊर्जा न देने का काम भी करता है।

नारियल तेल खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, जानें विस्तार से

2 नारियल तेल (Coconut Oil benefits in hindi) लॉरिक एसिड से भरपूर होता है। लॉरिक एसिड जर्म्स का सफाया करता है। ऐसे में त्वचा पर इसे लगाना फायदेमंद है। इसमें पके भोजन के सेवन से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में मौजूद नुकसानदायक रोगाणुओं का भी नाश होता है।

3 नारियल तेल में लंबी फैटी-एसिड चेन मौजूद होती हैं, जो वजन घटाने (Coconut oil reduces weight) में मददगार हैं। खाने में इसका इस्तेमाल करने से चर्बी अपेक्षाकृत कम जमा होती है।

4  यह बाल और त्वचा को पोषि‍त करता है। साथ ही शरीर को आराम देता है और सूजन एवं दर्द को भी कम करने में मददगार है। पाचन क्रिया को सक्रिय बनाता है।

5  इससे मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बूस्ट होती है। यह पचता जल्दी है। इसके सेवन से अग्नाशय और गॉल ब्लैडर पर पड़ने वाला भार कम होता है और इनके कार्य प्रणाली में सुधार होता है।

6 इसमें मौजूद मीडियम-चेन ट्रिग्लिसेराइड्स मांसपेशियों को मजबूती देता है। शोध के अनुसार, नारियल तेल में प्रचुर मात्रा में कैप्रिक एसिड होता है, जो भूख में कमी लाता है।

7 नारियल तेल खाने से शरीर में लॉरिक एसिड का उत्पादन बढ़ता है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल होने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

Benefits of Coconut Oil : बालों को पोषण देने के अलावा और भी हैं नारियल तेल के फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source