Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coconut Flour Roti : हम सभी के घरों में रोटियां अक्सर गेहूं के आटे से तैयार की जाती हैं। गेहूं के आटे की रोटी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, लेकिन आज हम इस लेख में एक ऐसी रोटी की रेसिपी बताएंगे, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह खास रोटी नारियल के आटे से तैयार की जाती है, जो फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत साबित हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से इसकी रोटी का सेवन करते हैं, तो यह वजन को घटाने से लेकर वेट लॉस में मददगार हो सकता है। आज इस लेख में हम नारियल के आटे से रोटी बनाने की रेसिपी और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
नारियल की रोटी बनाने के लिए नारियल के आटे में 1 चौथाई गेहूं का आटा मिक्स करके तैयार किया जाता है। इसे आप मीठा बनाने के लिए इसमें गुड़ मिक्स कर सकते हैं।
नारियल में फाइबर होता है। साथ ही कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है। अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो अपने आहार में नारियल की रोटी को जरूर शामिल करें।
नारियल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में आपका वजन काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। अगर आप पाचन से जुड़ी परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।
नारियल में हेल्दी फैट होता है, जो आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है। अगर आप हार्ट डिजीज से बचना चाहते हैं, तो इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।
नारियल में मौजूद प्रोटीन आपके मसल्स को मजबूत कर सकता है। अगर आप मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो नारियल के आटे की रोटी का सेवन जरूर करें। इससे हड्डियों की भी मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है।
नारियल की रोटी का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिव सकती है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो इसकी रोटी का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।