Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Roti For Diabetes: डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। यह बीमारी बुजुर्गों से लेकर बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। इस बीमारी में पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय रहते डायबटीज को कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करके आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे आटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे बनी रोटियों का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
हम सभी अक्सर गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं। लेकिन गेहूं की रोटी में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीज नारियल के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं। नारियल को सुखाकर इसका आटा तैयार किया जाता है। नियमित रूप से इस आटे से बनी रोटियों का सेवन करने से ब्लड शुगर से लेकर वजन घटाने तक में मदद मिल सकती है।
नारियल का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में भी पाया गया है कि नारियल का आटा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्रभावी है। इसमें गेहूं के आटे की तुलना में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। वहीं, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद करता है। इस आटे से बनी रोटी का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
नारियल के आटे की रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे में एक चौथाई नारियल का आटा मिक्स करके अच्छी तरह गूंथ लें। इसके बाद इस आटे की रोटियां बनाकर सेंक लें। नियमित रूप से नारियल के आटे की रोटियों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
नारियल के आटे की रोटी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।