
Also Read
ABC Juice Can Clean Your Lungs : फेफड़ों की सफाई के लिए एबीसी (ABC) जूस एक शक्तिशाली जूस है, जो तीन सामग्रियों- सेब, चुकंदर और गाजर से तैयार की जाती हा। इन तीनों फलों का जूस न सिर्फ स्वागदिष्ट होता है, बल्कि आपके पूरे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको गाजर, सेब और चुकंदर से बनने वाले जूस से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
ABC जूस गाजर चुकंदर सेब का जूस है। A सेब है, B चुकंदर है और C गाजर है। यह जूस भले ही आपको सुनने में क्लासिक लगे, लेकिन यह काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। ABC ड्रिंक आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। खासकर उन लोगों के लिए जो स्किन पर ग्लो पाने से लेकर अपनी शरीर के अंगों को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं।आइए जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में-
इसमें विटामिन ए, बी-12, बी-6, सी, डी, ई, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।
फेफड़ों की क्लीनिंग करने के लिए ABC जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो फेफड़ों को क्लीन करने में प्रभावी हो सकता है। वहीं, इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं, जिससे लंग्स को साफ करने में मदद मिल सकती है।
Also Read : एक्सपर्ट्स की चेतावनी, फेफड़ों के लक्षणों को नजरअंदाज करना ही है लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण