Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दालचीनी वाला दूध पिएंगे, तो सेहत को होंगे ये अद्भुत लाभ

अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं है तो दालचीनी वाला दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

दालचीनी वाला दूध पिएंगे, तो सेहत को होंगे ये अद्भुत लाभ
दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : December 19, 2018 3:22 PM IST

दालचीनी खाने का जायका बढ़ाता है। सेहत के लिहाज से भी यह काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद कंपाउंड कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों या नॉनवेज की कोई रेसिपी बनाने के लिए लोग करते हैं, पर कभी इसे दूध के साथ मिलाकर पिएं। दालचीनी वाला दूध आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है। इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर पिएंगे ये 4 चीजें, तो होंगे सेहत को अद्भुत लाभ

कैसे बनाएं दालचीनी वाला दूध

दालचीनी वाला दूध बनाना आसान है। एक कप दूध में एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। जिन्हें दालचीनी से कोई एलर्जी  है, वे इस दूध को न पिएं। आप चाहें तो इस दूध को पीने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें। जानें, सेहत के लिए कब सही है दूध पीना

Also Read

More News

दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे

  • अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं है तो दालचीनी वाला दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके साथ ही गैस की प्रॉब्लम में भी ये राहत देने का काम करता है।
  • कई अध्ययनों में इस बात की पुष्ट‍ि हो चुकी है कि दालचीनी में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। दालचीनी वाला दूध खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

चावल खाते हैं तो चावल का दूध पीकर भी देखिए, होंगे सेहत को कई लाभ

  • जिन्हें नींद नहीं आती यानी जो अनिद्रा की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें भी दालचीनी वाला दूध पीना चाहिए। सोने से पहले एक गिलास दालचीनी वाला दूध लें, इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
  • इस दूध को पीने से बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण स्क‍िन और बालों को इंफेक्शन से सुरक्षित रखता है।
  • हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए लोग सालों से दालचीनी वाले दूध का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस दूध के नियमित सेवन से गठिया की समस्या नहीं होती है।
Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ठंडा नहीं गर्म दूध पीजिए, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

About the Author

... Read More