Cinnamon Milk: दूध में मिलाकर पी लें ये किचन का मसाला, सर्दियों में नहीं छूएंगी बीमारी

Cinnamon Milk Benefits For Winters: सर्दियों शुरू होने से पहले अगर किचन में मौजूद एक खास मसाले को दूध में मिलाकर पी लिया जाए, तो इससे बीमारियों और वायरल इंफेक्शन के खतरे को कम किया जा सकता (dalchini wala doodh ke fayde in hindi) है।

Cinnamon Milk: दूध में मिलाकर पी लें ये किचन का मसाला, सर्दियों में नहीं छूएंगी बीमारी
VerifiedVERIFIED By:

Written by Ashu Kumar Das |Published : October 12, 2025 9:53 PM IST

Cinnamon Milk Benefits For Winters: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। सर्दियों का मौसम सेहत सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत खास माना जाता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और संक्रमणों से बचाने के लिए कुछ विशेष घरेलू नुस्खे काफी कारगर होते हैं। इन्हीं में से एक है- दालचीनी वाला दूध। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और दूध में मौजूद प्रोटीन व कैल्शियम मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

इस वजह से सर्दियों में दालचीनी वाला दूध पीना न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि सर्दियां शुरू होने से पहले अगर रोजाना दूध में मिलाकर ये वाला किचन का मसाला पिया जाए, तो सेहत को दुरुस्त बनाने में मदद मिलती है (dalchini wala doodh ke fayde in hindi)। तो आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं दालचीनी वाला दूध पीने के फायदों के बारे में।

1. इम्यूनिटी को करता है बूस्ट (Boosts Immunity)

डाइटिशियन बताती हैं कि सर्दियों में शरीर पर बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। वहीं दूध में मौजूद विटामिन D, B12 और प्रोटीन इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले नियमित रूप से रात में दालचीनी वाला दूध पीने से संक्रमणों से बचाव होता है।

2. ब्लड शुगर को करता है मैनेज (Helps Regulate Blood Sugar)

दालचीनी का एक बड़ा फायदा यह है कि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। विभिन्न प्रकार की रिसर्च में ये बात सामने आई है कि दालचीनी का दूध पीने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी बीमारियों से बचाव के लिए दालचीनी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

3. चिंता को कम करे (Reduces Stress & Anxiety)

सर्दियों में दिन छोटे और ठंड अधिक होने की वजह से कई लोगों को थकान और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ता है।

दालचीनी की खुशबू और गर्म दूध दोनों ही रिलैक्सेशन को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग को शांत करते हैं और नींद को बेहतर बनाते हैं। रात को सोने से पहले अगर दालचीनी वाला दूध पिया जाए, तो इससे नींद को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है (Strengthens Bones)

दूध कैल्शियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। दालचीनी में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों की सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं। सर्दियों में गठिया (Arthritis) या जोड़ो में दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए दालचीनी वाला दूध राहत दे सकता है।

5. शरीर को अंदर से गर्म रखता है (Keeps the Body Warm)

दालचीनी एक प्राकृतिक थर्मोजेनिक मसाला है, यानी यह शरीर में गर्मी पैदा करता है। दूध में इसके सेवन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और ठंड से बचाव होता है। सर्दियों में दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है।

दालचीनी वाला दूध कैसे बनाएं?- Cinnamon Milk Recipe

दालचीनी वाला दूध बनाना बहुत ही आसान काम है। आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

सामग्री की लिस्ट

1 कप फुल क्रीम दूध

1 छोटा टुकड़ा दालचीनी (या ½ चम्मच पिसी हुई दालचीनी)

1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

एक पैन में दूध गर्म करें।

इसमें दालचीनी का टुकड़ा या पाउडर डालें।

दूध को 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।

गैस बंद करें और दूध को हल्का ठंडा होने दें।

गरमागरम दालचीनी वाला दूध रात में सोने से पहले पिएं।

Highlights

दालचीनी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

दालचीनी वाले दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

TRENDING NOW

इस दूध को पीने से सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर होती है।