• हिंदी

बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन हैं ये 2 चीजें, रोजाना खाने से शरीर की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन हैं ये 2 चीजें, रोजाना खाने से शरीर की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

High Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी चीजों के बारे में-

Written by Kishori Mishra |Updated : July 10, 2023 5:19 PM IST

High Cholesterol : आज के समय में कोलेस्ट्रॉल एक बहुत ही बड़ी समस्या बन चुकी है। इस परेशानी से कम उम्र के लोग भी चपेट में आने लगे हैं, जो काफी ज्यादा चिंता का विषय बन चुका है। आसान शब्दों में कोलेस्ट्रॉल को समधें, तो कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमा एक तरह का फैट होता है, जिसकी अधिकता धीरे-धीरे नसों को ब्लॉक कर देती है। ऐसे में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं होता है, जिसका जोर हमारे हार्ट पर पड़ने लगता है। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, ब्लॉकेज जैसी परेशानी का कारण बन सकता है। 

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण खानपान का सही न होना और शरीर को स्थित रखना बताया जाता है। इसलिए अगर आप अपने खानपान सो सही करते हैं, तो इससे आप कोलेस्ट्रॉल जैसी घातक परेशानी को दूर रख सकते हैं। आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन माना गया है। अगर आप नियमित रूप से इन दो चीजों को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

कोलेस्ट्रॉल घटा सकता है अलसी का बीज

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए अलसी का बीज भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आपके शरीर का वजन कंट्रोल होगा। साथ ही यह आपके शरीर की गंदगी को भी बाहर कर सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए अलसी के बीजों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। 

Also Read

More News

सबसे पहले इसके बीजों को अच्छे से मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद इसे स्टोर करके रखें। अब रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ मिक्स करके पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होगा। इतना ही नहीं, इससे गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी भी होगी।

दालचीनी से घटाएं कोलेस्ट्रॉल 

अगर आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए दालचीनी सबसे अधिक कारगर हो सकता है। जी हां, लकड़ी की तरह दिखने वाला यह मसाला न सिर्फ आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर फेंक करता है, बल्कि आपकी कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। 

इसका प्रयोग करने के लिए दालचीनी के टुकड़ों को लेकर इसे अच्छे से बारीक पीस लें। इसके बाद इसे शीसे के डिब्बे में भरकर अच्छे से स्टोर करें। अब नियमित रूप से सुबह उठने के बाद गर्म पानी के साथ चुटकीभर इसे मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि स्वभाविक रूप से यह गर्म होती है। ऐसे में इसकी अधिकता भी नुकसान पहुंचा सकती है। 

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप इन दो असरदार चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें इससे कोलेस्ट्रॉसल का इलाज संभव नहीं है। यह बस आपकी परेशानी को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकता है। ऐसे में गंभीर स्थिति में डॉक्टर से उचित सलाह लेना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।