चटनी हम सभी हर मौसम में खाना पसंद करते हैं। भारतीय घरों में कई चीजों से यह बनाई जाती है। क्या आप जानती हैं कि घर में बनाई गई तरह-तरह की ये चटनी आपको स्वस्थ बनाने में भी मददगार होती हैं? जी हां ये सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि यह आपकी सेहत पर भी कई तरह के सकारात्मक प्रभाव डालती है। जानें अलग-अलग तरह की चटनी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में... पुदीने की चटनी अगर आप पुदीने की चटनी खाना पसंद करती हैं तो आप पाचन संबंधित बिमारियों से काफी हद तक दूर रहेंगी।