इस हरी चटनी को खाने से खत्म हो जाता है नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल, जानिए चटनी बनाने का तरीका और फायदे

Chutney For Cholesterol: यदि आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं तो इस चटनी को अपने आहार में शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : February 8, 2023 7:01 AM IST

कुछ अच्छे कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। ऐसे कोलेस्ट्रॉल को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। लेकिन जब ब्लड वेसल्स की दीवारों पर कोलेस्ट्रोल जमा होने लगते हैं जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन अवरुद्ध होने लगता है, और धमनियां संकुचित होने लगती हैं। इसके परिणाम स्वरूप हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ट्राइग्लिसराइड और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए अच्छे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक चटनी (Chutney For Cholesterol) का नुस्खा शेयर किया है जिसके द्वारा आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के उपाय: चटनी बनाने की सामग्री - (Chutney Recipe To Reduce Cholesterol Levels)

  • धनिया - 50 ग्राम
  • मिंट - 20 ग्राम
  • हरी मिर्च (आवश्यकतानुसार)
  • लहसुन - 20 ग्राम
  • अलसी का तेल - 15 ग्राम
  • इसबगोल- 15 ग्राम
  • नमक (स्वादानुसार)
  • नींबू का रस - 10 मिली
  • आवश्यकतानुसार पानी

चटनी बनाने की विधि

उपरोक्त सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें और एक महीन पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें।

कोलेस्ट्रॉल में चटनी खाने फायदे - Chutney Benefits To Reduce Cholesterol Levels

1. धनिया और पुदीना के फायदे

क्लोरोफिल से भरपूर, हर भारतीय घर में पाई जाने वाली ये ताज़ी जड़ी-बूटियां पाचन में सहायता करती हैं और उच्च फाइबर सामग्री के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं।

2. लहसुन के फायदे

रक्त को पतला करके और रक्त वाहिकाओं के संकुचन को रोककर कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करता है।

3. इसबगोल के फायदे

कब्ज को खत्म करने के लिए मल त्याग को नियंत्रित करता है। पाचन में सहायता करता है और पित्त अम्लों के साथ बंध कर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने में मदद करता है।

4. अलसी के फायदे

ओमेगा -3 वसा का एक समृद्ध शाकाहारी स्रोत जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और विशेष रूप से डायबिटीज रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source