Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods that makes you stronger: पाचन हमारे शरीर से सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया में से एक है और यह सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया नहीं है क्योंकि यह हमारे द्वारा खाए गए खाने को पचाती है। बल्कि पचाने के साथ-साथ यह भोजन से जरूरी पोषक तत्वों को निकालती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। जब पाचन क्रिया यानी डाइजेशन प्रोसेस ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और ऐसे में कमजोरी आने लगती है। लंबे समय तक पाचन से जुड़ी कोई समस्या शरीर को गंभीर रूप से कमजोर बना सकती है और इसलिए पाचन की समस्याओं का इलाज भी जल्द से जल्द करना जरूरी होता है। खराब लाइफस्टाइल और सही डाइट न होने के कारण आजकल पाचन से जुड़ी समस्याएं आम है और इसलिए अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके रपाचन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को होने से रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ खास फूड्स के बारे में बताने वाले है, जो न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाएंगे साथ ही साथ आपके कमजोर पड़े शरीर को भी मजबूती देंगे। (diet for healthy digestive system)
पाचन को मजबूत बनाना हो या आपके शरीर को मजबूती देनी हो, दोनों के लिए ही दही का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो आंतों को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है और पाचन तेज होता है। साथ ही यह एक लाइट फूड है, जो आपके पेट के लिए भी हल्का रहता है। इसके साथ-साथ यह प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी डाइट में चिया के बीजों को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। चिया के बीजों में मौजूद पानी में घुलनशील फाइबर आपकी पाचन किया को तेजी से बूस्ट करने का काम करता है। चिया के बीजों में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
खराब पाचन से निपटने के लिए अपनी डाइट में साबुज अनाज के से बने फूड्स जरूर शामिल करें। ये फाइबर व अन्य ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही साथ साबुत अनाज शरीर की कमजोरी को दूर करने में भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आपके पाचन के लिए बहुत जरूरी है और साथ ही साथ इनमें हड्डियों औऱ मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। मौसम के अनुसार उगाई जाने वाली हरी सब्जियों को समय–समय पर अपनी डाइट में शामिल करते रहना चाहिए।
सलाद के रूप में खाई जाने वाली सब्जियां जैसे गाजर, मूली, खीरे, ककड़ी और चुकंदर आदि को मौसम के अनुसार अपनी डाइट में शामिल करते रहें। इनका सेवन करने से न सिर्फ आपका डाइजेशन बूस्ट होगा, साथ ही साथ आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और उनकी कमजोरी दूर होगी।