... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 14, 2018 4:24 PM IST
चॉकलेट मिल्का के एक कप में आठ से 11 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है.© Shutterstock
फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इस दौरान यह भूल जाते हैं कि वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाया जाए। इस तरह की लापरवाही आप में कमजोरी ला सकती है। साथ ही, चेहरे की चमक को भी फीका कर सकती है। इन डाइट के पीछे तर्क, विज्ञान और कुछ सामान्य ज्ञान काम करता है।
वर्कआउट से पहले और बाद के खाने से वजन बढ़ जाने का डर एक मिथ है। जब तक आप जरूरत के अनुसार कैलोरी ले रहे हैं, ठीक है। यह दोनों तरह के खाने आपके संपूर्ण कैलोरी का ही हिस्सा होते है। डाइट का सबसे महत्वपूर्ण भाग कैलोरी को ध्यान में रखना ही जरूरी है।
यह भी पढ़ें-गैस की समस्या को दूर करती है मिट्टी के तवे पर बनी रोटी
वर्कआउट और चॉकलेट मिल्क
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जिम में कड़ा व्यायाम करने के बाद चॉकलेट मिल्क पीना बहुत फायदेमंद है। इसमें बताया गया है कि चॉकलेट मिल्क के एक कप में आठ से 11 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को नई ऊर्जा प्रदान करता है। व्यायाम करने के तुरंत बाद अगर चॉकलेट मिल्क पिया जाए तो मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गाय के दूध में मौजूद कैसीन प्रोटीन और अमीनो एसिड को मांसपेशियों के ऊतकों में पहुंचाने में मदद करता है।
चॉकलेट मिल्क के लिए मुख्य सामग्री
1 गिलास गरम दूध, 5 छोटा चम्मच कोको पाउडर, 2 से 3 कलछी चाकलेट आइसक्रीम, बादाम और अखरोट आदि नट बारीक कटे हुए। कोको पावडर को दूध में मिला लें और ठीक से हिलाते रहें। ध्यान रखें किसी प्रकार की गांठ ना बन पाए। ऊपर से इसमें आइसक्रीम, बादाम और अखरोट आदि नट डाल दें ।
यह भी पढ़ें-लीजिए अब तैयार है फूलों की महकती चाय
ये चीजें भी हैं फायदेमंद
बॉडी बिल्डिंग के लिये सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इसके सफेद भाग में 84 प्रतिशत प्रोटीन और 0 प्रतिशत वसा होती है। अंडे को हमेशा उबाल कर ही खाना चाहिये। मसल्स बनाने के लिये आपको एक दिन में 5-6 अंडे तक खाने की जरुरत है।
सीफूड में तरह-तरह के न्यूट्रियंट्स पाए जाते हैं और इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती।यह प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन बी से भरपूर होता है। हफ्ते में एक बार मटन जरुर खाएं लेकिन कोशिश यह करें कि मटन फ्राई ना किया हुआ न हो।
आपकी मांसपेशियों को बढने के लिये मोनो सैचुरेटेड फैट की आवशयकता होती है। वर्कआउट करते समय शरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है तो ऐसे में शरीर में जमा मोनो सैचुरेटेड फैट ही शरीर में एनर्जी बढाता है।
पुरुषों के लिये यह एक स्पेशल बॉडी बिल्डिंग आहार है। इसमें विशेष प्रकार का समुद्रि पोषक मिला होता है जो कि टेस्टॉस्टेरॉन बढाने में भी मदद करता है।