Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चॉकलेट किसे पसंद नहीं होती। दुनियाभर के लोग हर साल करीब 7.3 मिलियन मीट्रिक टन चॉकलेट खा जाते हैं। टेस्टी होने के साथ ही चॉकलेट कई गुणों से भरपूर होती है। सीमित मात्रा में खाई जाने वाली चॉकलेट आपकी सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है। हालांकि चॉकलेट के इतने विकल्पों के बीच कौनसी चॉकलेट आपकी सेहत के लिए बेस्ट है ये जानना आपके लिए जरूरी है। खासतौर पर व्हाइट चॉकलेट और डार्क चॉकलेट के बीच लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। आपके इस कंफ्यूजन को आज हम दूर कर देते हैं और जानते चॉकलेट की मिठास के पीछे छिपे गुणों के बारे में।
डार्क चॉकलेट आपके दिल और दिमाग दोनों को सेहतमंद है। डार्क चॉकलेट में कोको बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो इसे हेल्दी बनाता है। कोको एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स है। यह आपको अंदर से स्ट्रांग बनाता है। अध्ययन बताते हैं कि जिन चॉकलेट्स में 50 प्रतिशत से ज्यादा कोको होता है, वो सेहतमंद होती हैं। वहीं जिन चॉकलेट्स में 50 से 70 प्रतिशत तक कोको होता है और चीनी कम होती है, वे सेहत के लिए हानिकारक नहीं होती हैं।
व्हाइट चॉकलेट में बिलकुल भी कोेको नहीं होता है। फिर भी ये सेहतमंद होती है। हालांकि ये डार्क चॉकलेट जितनी हेल्दी नहीं है। व्हाइट चॉकलेट कोकोआ बटर के साथ-साथ चीनी, मिल्क पाउडर और लेसिथिन से बनाई जाती है। क्योंकि इस चॉकलेट में कोको नहीं होता, इसलिए इसमें पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी नहीं होते। साथ ही इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहतमंद नहीं होती।
व्हाइट चॉकलेट में भले ही एंटीऑक्सीडेंट नहीं होते, लेकिन फिर भी इसमें कई अन्य गुण छिपे होते हैं।
1. कैल्शियम से भरपूर : व्हाइट चॉकलेट मिल्क पाउडर से बनी होती है, यही कारण है कि इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। कैल्शियम आपके शरीर के लिए जरूरी खनिज है।
2. हड्डियों के लिए अच्छा: व्हाइट चॉकलेट में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की सेहत के लिए अच्छा है।
3. सेहतमंद रहेगा दिल : कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं हार्ट के लिए भी फायदेमंद है। व्हाइट चॉकलेट में विटामिन बी12 भी होता है जो होमोसिस्टीन को कम कर सकता है। होमोसिस्टीन कई हार्ट डिजीज का कारण बन सकता है।
4. मूड करेगी फ्रेश : अगर आपका मूड खराब है तो आप व्हाइट चॉकलेट का छोटा सा पीस खाएं। इससे आपका मूड फ्रेश होगा।
5. स्किन के लिए अच्छी: व्हाइट चॉकलेट आपकी स्किन के लिए भी अच्छी है। क्योंकि कोकोआ बटर से बनने वाली इस चॉकलेट में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे होते हैं।
डार्क चॉकलेट को हमेशा से ही सेहत के लिए अच्छा माना गया है। इसमें पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसके कई फायदे हैं।
1. दिल रहेगा दुरुस्त : डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। खासतौर पर ये दिल के लिए सेहतमंद होते हैं।
2. कई बीमारियों से बचाव : डार्क चॉकलेट आपके शरीर को मुक्त कणों से राहत दिलाती है। ये मुक्त कण आपको बीमार कर सकते हैं।
3. शरीर होगा डिटॉक्सीफाई : बीमारियों से बचाव के लिए यह जरूरी है कि आप शरीर को डिटॉक्सीफाई करें। डार्क चॉकलेट ये काम बहुत ही आसानी से करती है।
4. बढ़ती है याददाश्त : डार्क चॉकलेट आपके ब्रेन के लिए भी अच्छी है। इसमें मौजूद कोको ब्रेन को हेल्दी रखता है, याददाश्त और फोकस को बढ़ावा देता है।
5. ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल : डार्क चॉकलेट आपके ब्लड प्रेशर को कम करती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा मिलता है।
6. बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में डार्क चॉकलेट मददगार हो सकती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है।