... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 8, 2021 4:00 PM IST
फरवरी में आने वाले वेलेंटाइन वीक (2021 Valentine Week) में हर कोई एक दूसरे को गिफ्ट देता है। और जो गिफ्ट सबसे ज्यादा दिया जाता है वह चॉकलेट है।
चॉकलेट का नाम आते ही हर कोई इसे युवाओं और बच्चों की पंसद समझ लेते हैं। ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि यह बच्चों के खाने की चीज है। वैसे तो चॉकलेट का स्वाद इतना अच्छा होता है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है। क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट सिर्फ स्वाद के हिसाब से ही अच्छा नहीं होता बल्कि इसका हमारे स्वास्थ्य पर भी काफी असर होता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि चॉकलेट खाने के से हेल्थ हो कई फायदे होते हैं। चॉकलेट के कुछ ऐसे फायदे हैं जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। फरवरी में आने वाले वेलेंटाइन वीक (2021 Valentine Week) में हर कोई एक दूसरे को गिफ्ट देता है। और जो गिफ्ट सबसे ज्यादा दिया जाता है वह चॉकलेट है। फरवरी में 9 फरवरी को चॉकलेट डे (9th February Chocolate Day) मनाया जाता है। आइए चॉकलेट डे (Chocolate Day 2021) के मौके पर जानते हैं चाकलेट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
डिप्रेशन की समस्या का समाधान
चॉकलेट अगर आप खाते हैं तो यह आपको एक विशेष प्रकार की मानसिक शांति देता है और आपको डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है। आप जब भी डिप्रेशन में हों या किसी चिंता में हो तो चॉकलेट खा कर उसे कम कर सकते हैं।
स्किन रहती है जवां
चॉकलेट में एंटिऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चॉकलेट खाने वालों की स्किन में उम्र का असर कम दिखता है। आजकल तो चॉकलेट के फ्लेवर वाले कई तरह के फेशियल पैक भी आने लगे है।
लो ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद
जो लोग लो ब्लडप्रेशर की समस्या से परेशान होते हैं उनके लिए चॉकलेट बहुत फायदेमंद होता है। लो ब्लड प्रेशर अगर हो रहा है तो चॉकलेट तुरंत राहत पहुंचाता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीज को हमेशा अपने साथ चॉकलेट रखना चाहिए।
बैड कोलेस्ट्राल
हमारे शरीर में कई तरह के बैड कोलेस्ट्राल भी बनते हैं जिनका स्तर अगर बढ़ता है तो हम कई तरह के रोग से परेशान हो जाते हैं। चॉकलेट का सेवन एलडीएल कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है। एलडीएल जैसे कोलेस्ट्राल इंसान को मोटापे का शिकार बनाते हैं। अगर आप मोटापे से बचे रहते हैं तो कई अन्य तरह के रोगों से आसानी से बच जाते हैं।
हेल्दी ब्रेन
कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना चॉकलेट खाने या चॉकलेट ड्रिंक का सेवन करने वालों का ब्रेन हेल्दी रहता है। स्मरण शक्ति भी मजबूत रहती है। चॉकलेट ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है।
हार्ट की मजबूती
चॉकलेट या चॉकलेट ड्रिंक का सेवन करने वालों को हार्ट के रोग होनी की संभावना कम होती है। एक शोध की माने तो यह हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है।
धमनी रोग से रक्षा
कई एक्सपर्ट का मानना है कि चॉकलेट धमनियों के रोग से बचाता है। चॉकलेट न केवल स्वाद के लिए अच्छा है बल्कि यह हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। धमनियों से संबंधित एक रोग एथिरोस्क्लेरोसिस होता है इसके हो जाने पर चॉकलेट का सेवन फायदेमंद होता है।