
... Read More
चॉकलेट खाने से होते हैं सेहत को ये फायदे, आप भी जानें। © Shutterstock.
चॉकलेट देखते ही हर किसी का मन खाने को ललच जाता है। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी चॉकलेट जरूर खाना पसंद करते हैं। चॉकलेट कोको से बनती है। चॉकलेट खाने से मूड (chocolate improves mood) बेहतर होता है, यह बात भी कई अध्ययन में सामने आ चुकी है। तो यदि आप चॉकलेट नहीं खाना पसंद करते हैं, तो आप इसके कई फायदों से वंचित रह जाएंगे। जानें, चॉकलेट खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे (chocolate benefits) होते हैं...
1 यदि आप हर दिन डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा खाते हैं, तो आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। तनाव जिन हार्मोन के कारण होता है, वो हार्मोन चॉकलेट खाने से नियंत्रित होते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद कोको एंटीऑक्सीडेंट्स का मुख्य स्रोत है, जो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पहुंचाता है। यह इंफ्लेमेशन, चिंता आदि को भी दूर करता है।
2 एक शोध के अनुसार, हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी चॉकलेट खाने से कम किया जा सकता है। तो यदि आप चॉकलेट खाते हैं, तो आप हृदय से संबंधित कई समस्याओं से बचे रहेंगे।
3 एक अध्ययन की मानें, तो वयस्क यदि डार्क चॉकलेट खाएं, तो उनमें आत्म-संतुष्टि बढ़ती है। इससे बड़े-बुजुर्गों की मानसिक सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
4 जो लोग नियमित रूप से चॉकलेट का सेवन करते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है।
Castor Oil Benefits : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ
5 इसमें मौजूद कोको फ्लेवनॉल बढ़ती उम्र के लक्षणों को असमय आने से रोकता है। जब आप प्रतिदिन एक छोटा टुकड़ा भी डॉर्क चॉकलेट खाते हैं या दो कप हॉट चॉकलेट पीते हैं, तो बुजुर्गों की मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है। उनकी सोचने की क्षमता भी तेज होती है।
6 रक्त में हिमाग्लोबीन की कमी को दूर करता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और मैग्नीशियम अधिक होता है, जो खून में हिमाग्लोबीन बढ़ाने का काम करते हैं।
7 जो लोग वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, वो चॉकलेट खाने से परहेज करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट के सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से जो फायदे शरीर को मिलते हैं, वही फायदे चॉकलेट खाने से भी मिलते हैं। इनमें पौष्टिक तत्व काफी मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें उच्च फाइबर, कैफिन और थियोब्रोमिन होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
8 शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है, तो चॉकलेट खाएं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके कार्बोहाइड्रेट में वसा के संश्लेषण को रोकता है।