Healthy Winter Recipe: सर्दियों में बनाएं लहसुन और चने का हेल्दी सूप, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर रेसिपी।

Garlic & Chickpea Soup: चने से बनी सब्ज़ियों और करी के अलावा इसका इस्तेमाल, हुम्मोस और चाट बनाने के लिए भी किया जाता है। इस हेल्दी बीज़ों का इस्तेमाल कर सर्दियों में बनाएं यह हेल्दी सूप रेसिपी। जिसमें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों और लहसुन जैसे पौष्टिक फूड्स का भी पोषण शामिल है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 2, 2020 4:26 PM IST

चना (Chickpea Recipe) एक हेल्दी अनाज जिससे सूप भी बनाया जा (Garlic & Chickpea Soup) सकता है। जिसे, बच्चों और सभी एज ग्रुप्स के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। चने से बनी सब्ज़ियों और करी के अलावा इसका इस्तेमाल, हुम्मोस और चाट बनाने के लिए भी किया जाता है।

इस हेल्दी बीज़ों का इस्तेमाल कर सर्दियों में बनाएं यह हेल्दी सूप रेसिपी। जिसमें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों और लहसुन जैसे पौष्टिक फूड्स का भी पोषण शामिल है। इस हेल्दी रेसिपी को बनाने का तरीका लिख रहे हैं हम यहां।

लहसुन और चने का सूप बनाने के लिए सामग्री (Garlic & Chickpea Soup):

  • 250 ग्राम काले चने या काबुली चने (पसंद के अनुसार)
  • 2 बड़ी लहसुन की गुठलियां
  • 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • एक मध्यम आकार का प्याज़
  • आधा लीटर वेजिटेबल ब्रॉथ
  • नमक
  • काली मिर्च का पाउडर
  • नींबू का रस
  • आधा किलो हरी पत्तेदार सब्ज़ियां (पालक, केल, मेथी, हरा धनिया और चौलाई)

चने और लहसुन का सूप बनाने का तरीका:

  • एक पैन में ऑलिव ऑयल छिड़के और इसे गर्म होने दें। फिर, लहसुन की कलियों को छीलकर इसमें डालें। अच्छी तरह पकने के बाद लहसुन को आंच से उतारकर एक तरफ रख दें।
  • चने का रातभर भिगोकर रखें। फिर, इसे साफ करें और कूकर में 5-6 सीटी देकर पकने दें। फिर, इसे मिक्सी में पीसकर एक तरफ रख दें।
  • अब एक दूसरे बर्तन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें, महीन कटी हुई प्याज़ को डालें। 5-7 मिनट तक इसे पकने दें। जब, प्याज़ पक जाए तो इसमें चनें का पेस्ट डालें।
  • फिर, इसमें वेजिटेबल ब्रॉथ डालें। अब, इसमें स्वाद के अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और एक कप पानी मिलाएं। इसे, ढंक कर 5 मिनट पकने दें।
  • भूने हुए लहसुन को किसी ब्लेंडर या मिक्सी में डालें और हल्का पीस कर पेस्ट बना लें। इसे, सूप में मिला दें।
  • सभी सब्ज़ियों के पत्तों को साफ करके पानी से साफ करें। इन्हें, महीन काटकर  सूप में मिलाएं और 7-10 मिनट तक पकने दें। जब, हरी सब्ज़ियां पक जाएं को अच्छी तरह चम्मच से मिक्स करते हुए चलाएं। गैस की आंच बंद करें। इसमें, ऊपर से नींबू का रस डालें और सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Gym Mistakes 2020: क्या आप जिम जाते हैं? साल 2020 में ना करें जिमिंग से जुड़ी ये आम ग़लतियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source