वजन घटाने में क्यों फायदेमंद है चिया सीड्स, जानिए कितनी मात्रा में और कैसे करें चिया का सेवन

मोटापे से परेशान लोगों के लिए अब खुश होने का समय आ चुका है। क्योंकि आपकी परेशानी अब चिया सीड्स दूर करेगा। वो कैसे? इस सवाल का जवाब भी इस लेख में छुपा है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 18, 2022 7:01 AM IST

आजकल हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है। इसके लिए लोग महंगे से महंगा जिम भी ज्वाइन करते हैं, लेकिन हाथ लगती है तो सिर्फ मायूसी। जिम के साथ हमें अपने खान पण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसमें हमारी मदद चिया सीड्स से बेहतर कोई और कर ही नहीं सकता। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स फाइट को कम करता है। अब सवाल ये उठता है कि, चिया सीड्स का सेवन किस तरह से किया जाए, जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी। वो कैसे? चलिए जानते हैं।

चिया सीड्स कैसे घटाएगा वजन - Chia Seeds For Weight Loss

चिया सीड्स में फाइबर होता है, जो फाइट को बढने नहीं देता। रोज चिया सीड्स का सेवन आपका वजन घटाने की ओर बड़ा कदम होगा। क्या है इसमें खास ये भी जान लीजिये।

  • चिया सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है।
  • चिया सीड्स शरीर की सूजन कम करता है।
  • चिया सीड्स के एक बार के सेवन से पेट भरा रहता है, बार-बार भूख नहीं लगती।
  • चिया सीड्स में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जिससे शरीर दुबला होता है।
  • चिया सीड्स में प्रोटीन ज्यादा और कैलोरी काफी कम होती है।
  • चिया सीड्स से एनर्जी बनी रहती है।

जानिए कितनी मात्रा सही - How Much Chia Seeds to Consume

चिया सीड्स की खासियत तो अपने जान ली। अब जरा सेवन करने के लिए इसकी सटीक मात्रा की जानकारी भी ले लीजिये। आप हर रोज दो से तीन बड़े चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा खुराक हानिकारक हो सकता है। आप इसकी सही मात्रा की जानकारी किसी जानकार से भी ले सकते हैं।

किस तरह से लें चिया सीड्स - Chia Seeds Ways to Eat

आप कई तरह से चिया शिड्स का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो चिया सीड्स को थोड़े से पानी में रात भर के लिए भिगो दें। आप इसे नाश्ते में धी या फलों के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू का रस, छाछ के साथ भी चिया सीड्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा आवर भी कई सारे ऑप्शन हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

  • चिया सीड्स से बनी फ्रूट स्मूदी।
  • चिया सीड्स से बने मफिन।
  • चिया सीड्स से बना टेस्टी हलवा।
  • चिया सीड्स से बना ग्रीन सैलेड।
  • चिया सीड्स से बनी आइस टी।
  • चिया सीड्स से बना फ्रूट रायता।
  • होम मेड चिया सीड्स प्रोटीन बार।
  • चिया सीड्स से बना बनाना पैन केक।
  • चिया सीड्स से बना स्ट्रावेरी शेक।
  • चिया सीड्स से बना बादाम का दूध।

काफी लोग हैं, जो वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल करते भी हैं। लेकिन जिन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता, उनके लिए हमारा ये लेख काफी कम आएगा। कजन कम करने के साथ डाईजेशन में भी सुधार होता है। आप चिया सीड्स को किस तरह से ले रहे हैं, ये आप पर निर्भर करता है। आप इसके साथ ढेर सारा पानी भी पियें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source