क्यों खास हैं छठ पूजा के लिए घरों में बनने वाले ये 5 व्यंजन? बेजोड़ स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

Chhath Puja Dish Name | छठ पूजा का खास त्यौहार उसके स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है, जिनकी खास बात यह है कि ये ज्यादातर व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 27, 2025 12:17 PM IST

Chhath Puja ke Liye Kya Banaye: पटना के गंगा तट से गांव के पोखरों तक दिल्ली के यमुना तट से मुंबई के जुहू बीच तक भोपाल के ताल से लेकर लुधियाना की नहरों तक अगर छठ माई की गीत गूंज रहे हैं तो सिर्फ इसलिए नहीं, क्योंकि वहां बिहार पहुंच गया है, इसलिए की छठ मात्र बिहार की आस्था का प्रतीक नहीं, यह प्रतीक है एक आम भारतीय के जीवन का, उसकी जीवन दृष्टि का, जिससे शायद किसी के लिए भी असहमति की गुंजाइश नहीं बनती। छठ शायद एकमात्र ऐसा उत्सव है, जिसमें आम भारतीय जीवन को अपनी संपूर्णता की अभिव्यक्ति मिलती है। रहन-सहन से लेकर खानपान तक। वैसे तो छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पर्व है, जिसमें व्रती 3 दिन का कठोर व्रत रखते हैं और केवल सात्विक भोजन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पर्व के दौरान बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास व्यंजनों के बारे में।

ठेकुआ

छठ पूजा का सबसे लोकप्रिय प्रसाद ठेकुआ ही तो है, जो सभी को खूब भाता है। ठेकुआ गेहूं के आटे, गुड़ और देसी घी से बनता है। कुरकुरे और मीठे इस व्यंजन में नारियल और सौंफ का हल्का स्वाद इसे और खास बनाता है। ठेकुआ में इस्तेमाल की गई सभी सामग्रियां ऊर्जा से भरपूर होती है और शरीर को तुरंत ताकत प्रदान करता है।

(और पढ़ें - छट पूजा में जरूर खाएं ये फल)

रसियाव (गुड़ वाली खीर)

गुड़ और दूध से बनी खीर जिसे बिहार वासी 'खरना' कहते हैं दुसरे दिन दिन विशेष रूप से बनाई जाती है और व्रती इसका सेवन करते हैं। गुड़ में आयरन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि दूध कैल्शियम और प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत है। यह व्यंजन शरीर को ताकत और उर्जा देने के साथ ही व्रत के दौरान पोषण का भी सही संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

कद्दू-भात

कद्दू-भात जिसे कई भारतीय खीया के रूप में जानते हैं एक हल्का भोजन है। यह व्रतियों के पाचन के लिए उपयुक्त होता है। कद्दू (खीया) में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जो व्रती की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

कसार (आटे का लड्डू)

छठ पूजन में इसका भी विशेष महत्व है। कसार गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है। यह व्यंजन स्वाद में मीठा होने के साथ-साथ ऊर्जा से भरपूर होता है। व्रत रख रही महिलाएं जब इसका सेवन करता है तो इससे उसे दिनभर थकान और कमजोरी से राहत मिल जाती है। इसलिए यह शरीर की एनर्जी के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

नारियल और केला

छठ पूजा में नारियल और केले का भोग अत्यंत पवित्र माना गया है। केला शरीर को फाइबर और तुरंत ऊर्जा देता है, जबकि नारियल में प्राकृतिक तेल और मिनरल्स होते हैं। यह दोनों ही चीजें शरीर को पोषण देती है और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं सिद्ध होती है। इसकासेवन करना व्रत के दौरान स्वास्थ्य को सही बनाए रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source