1 सप्ताह तक खाली पेट लौंग खाने से क्या होता है? फायदे जान भी जरूर खाएंगे

Chewing clove on empty stomach daily can do wonders for your health: लौंग एक सेहतमंद मसाला है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट खाया जाए, तो कई प्रकार की समस्या दूर हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 30, 2025 3:49 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Anjana Kalia

Chewing clove on empty stomach daily can do wonders for your health : आजकल लोग अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपायों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में से एक है खाली पेट लौंग (Clove) का सेवन। दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की आयुर्वेदाचार्य डॉ. अंजना कालिया का कहना है कि आयुर्वेद में लौंग को कृमिनाशक, दीपन-पाचन और श्वास-कास नाशक कहा गया है। अगर आप 1 सप्ताह तक रोजाना सुबह खाली पेट लौंग (Khali Pet Long Khane ke Fayde) खाते हैं, तो इससे शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैः

खाली पेट लौंग खाने के फायदे- Khali Pet Long Khane ke Fayde

  • लौंग में मौजूद यूजीनॉल (Eugenol) पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है। 1 सप्ताह तक खाली पेट 1–2 लौंग खाने से खाना तेजी से पचता है। लौंग गैस, एसिडिटी और पेट फूलना को करता है। यदि आपका पाचन कमजोर है, तो लौंग एक प्राकृतिक टॉनिक जैसा काम करती है।
  • लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। 1 सप्ताह तक खाली पेट लौंग खाने से मुंह की दुर्गंध खत्म होती है। ये दांतों में सड़न की बैक्टीरिया को कम करता है। दांतों की समस्या को दूर करने के लिए आपको खाली पेट लौग का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • खाली पेट लौंग खाने से पेट और आंतों में मौजूद बैड बैक्टीरिया खत्म होते है। इससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है। साथ ही, पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। खाली पेट लौंग खाना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बार-बार पेट खराब होने से परेशान रहते हैं।
  • ये बात बहुत कम लोगो को पता होती है कि लौंग इंसुलिन की संवेदनशीलता (insulin sensitivity) बढ़ाती है।

    अगर आप खाली पेट लौंग का सेवन करते है तो अचानक से होने वाले ग्लूकोज स्पाइक कम होता है। साथ ही, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है।

  • डाइटिशियन का कहना है कि काम के प्रेशर के कारण जिन लोगों को अक्सर तनाव रहता है, उनके लिए भी खाली पेट लौंग चबाना फायदेमंद होता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। जो दिमाग की नसों को शांत करते है। खाली पेट लौंग चबाने से दिमाग में पॉजिटिव एंजाइम एक्टिव रहते है। जिससे तनाव, डिप्रेशन की परेशानी दूर होती है।
  • जब भी आपको सर्दी-जुकाम होता है तो मम्मी आपको लौंग और अदरक की चाय बनाकर पिलाती है। असल में लौंग शरीर में गर्मी बढ़ाती है। ठंडी रातों में यह गले को आराम देती है और कफ को कम करने में मदद करती है। ऐसे में इसका नियमित उपयोग इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी संक्रमण दूर रहते हैं।

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि लौंग बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में न खाएं। क्यों कि ऐसा करने से आपको अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। दिन में एक से दो लौंग पर्याप्त होती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source