
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 26, 2020 1:51 PM IST
किमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी भी बन सकते हैं डायरिया की वजह, ऐसा रखें अपना डाइट प्लान
जब व्यक्ति उल्टा सीधा खा लेता है तो दस्त का शिकार हो जाता है। दस्त को डायरिया, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और पेट का फ्लू भी कहते हैं। डायरिया माइक्रोबियल संक्रमण के कारण पेट या आंत की सूजन है। डायरिया होने पर व्यक्ति बार-बार वॉशरूम जाता है और इस स्थिति में मल ढीला, नरम या पानी से भरा हो सकता है। इस दौरान शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को बॉडी एब्सर्ब नहीं कर पाती है और वह मल के साथ निकल जाते हैं। डायरिया होने पर व्यक्ति डीहाइड्रेशन या निर्जलीकरण का शिकार भी हो सकता है। वैसे तो डायरिया 2 से 3 तक रहता है लेकिन इसका कोई निश्चित समय नहीं है। डायरिया होने के कारणों में कैंसर के उपचार जैसे किमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी से लेकर पेल्विस और बॉयोलॉजिकल थेरेपी तक हो सकते हैं। ये ट्रीटमेंट इसलिए डायरिया का कारण बनते हैं क्योंकि ये हेल्दी सेल्स को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा डायरिया इंफेक्शन, एंटीबायोटिक्स या कब्ज के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा के कारण भी हो सकता है। आज हम डायरिया को सही करने के लिए डाइट प्लान बता रहे है।
1. ऐसे तरल और खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें सोडियम और पोटेशियम उच्च मात्रा में हों। क्योंकि जब किसी व्यक्ति को डायरिया होता है तो ये दोनों ही पदार्थ मल के साथ निकल जाते हैं। जबकि शरीर में इन दोनों की आपूर्ति बहुत आवश्यक है। खुबानी, केला, उबला हुआ खाना और मैश्ड आलू का सेवन बेहतर माना जाता है।
2. डायरिया होने पर शरीर डीहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करें। आप नॉर्मल वॉटर के साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी, फ्रूट जूस और स्पोर्ट्स ड्रिंक आदि का सेवन कर सकते हैं।
3. आमतौर पर रोजाना फाइबर के सेवन की सलाह दी जाती है। जबकि डायरिया होने पर ऐसा न करें। इस रोग में फाइबर का सेवन करने से आपकी समस्या और भी ज्यादा खराब हो सकती है। प्लेन या वनिला फ्लेवर वाली दही, वाइट टोस्ट और वाइट राइज़ में कम फाइबर होता है, आप इनका सेवन कर सकते हैं।
4. इससे पहले कि आप कार्बोनेटेड पेय पीएं, उनकी फिज को पहले निकाल दें। अगर आपको इसे पीने से उल्टी आती है या ज्यादा प्यास लगती है तो इसमें एक्स्ट्रा पानी मिलाएं।
5. चाहे खाने की चीज हो या पीने की उसका तापमान कमरे के तापमान के बराबर होना चाहिए। न ही ज्यादा ठंडा और न ही ज्यादा गर्म होना चाहिए।
6. दिन में 3 हैवी मील लेने के बजाय 5 से 6 हल्की मील लें। इन्हें आप प्रि ब्रेकफास्ट, ब्रेकफास्ट, लंच, ईवनिंग स्नेक्स और डिनर के रूप में ले सकते हैं।
7. डायरिया होने के 12 से 14 घंटे तक सिर्फ लिक्विड का सेवन करें। या ऐसी चीज का सेवन किया जा सकता है जो लिक्विड फॉर्म में हो। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और डायरिया भी जल्दी सही होगा। कोई भी हैवी चीज का सेवन न करें। यदि आपको लगता है कि आपकी हालत गंभीर है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
8. भूलकर भी स्पासी चीजें जैसे कि हॉट सॉस, मसाले, सालसा और मिर्च से दूरी बनाए रखें।