कौन से मौसम में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए? बात रही हैं शेफ पंकज भदौदिया
कौन से मौसम में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए? बात रही हैं शेफ पंकज भदौदिया
पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि मौसम के हिसाब से किस आटे की रोटी खानी चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 19, 2025 5:06 PM IST
Chef Pankaj Bhadoria explains which type of roti should be consumed in which season: क्या आप भी मेरी इस बात को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में रहते हैं कि किस मौसम में आपको कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए? सर्दियां आते ही नॉर्मल गेहूं के आटे की बजाय, कौन से आटे की रोटी खाने से शरीर गर्म रहे और गर्मियों में किस आटे की रोटी खाए जिससे तन और मन दोनों ही ठंडा रहे।
इस कंफ्यूजन को दूर कर रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया। पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि मौसम के हिसाब से किस आटे की रोटी खानी चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है।
सर्दियों में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, सर्दियों में बाजरे के आटेकी रोटी सबसे सर्वोत्तम है। बाजरा एक सुपरफूड है और इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दी के मौसम में जब शरीर अंदर से ठंडा रहता है तब बाजरे की रोटी खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। बाजरे की रोटी सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाव करता है। जो लोग सर्दियों में अक्सर बीमार और थका हुआ महसूस करते हैं, उन्हें खाने में बाजरे की रोटी को जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्दियों में मक्के की रोटी खाना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। मक्का एक गर्म तासीर वाला अनाज है। सर्दियों में मक्के की रोटी खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। मक्के की रोटी में फाइबर, आयरन, प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जो फिजिकल वर्क करने वाले लोगों को ताकत देता है। ठंड के मौसम में मक्के की रोटी बच्चों के लिए भी फायदेमंद होती है।
एक्सपर्ट का कहना है कि ज्वार की रोटी सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में बिना किसी संकोच के खाई जा सकती है। ज्वार में हाई फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया के लिए इसे उत्तम अनाज बनाता है। ज्वार की रोटी खाने से ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को बाजरा और मक्का नहीं पचता है, उनके लिए सर्दियों में ज्वार की रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है।
गर्मियों में कौन-सी रोटी खानी चाहिए?
गर्मियों में बाहर का वातावरण काफी कम हो जाता है। ऐसे में शरीर को हल्के और ठंडे खाने की जरूरत होती है। गर्मियों में सही अनाज की रोटी ना खाई जाए, तो इससे बीमारियों का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन सी रोटी खानी चाहिए...
गर्मियों में रागी की रोटी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। रागी शरीर को अंदर से ठंडक देती है। रागी में फाइबर और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रागी खाने से एसिडिटी और जलन से बचाव होता है। इस अनाज की रोटी गर्मियों में होने वाले डिहाइड्रेशन की परेशानी को भी दूर करती है। गर्मियों में आप सप्ताह में 2 बार रागी की रोटी खा सकते हैं।
गर्मियों में जौ की रोटी खाना भी अच्छा विकल्प है। जौ एक ठंडी तासीर वाला अनाज है। गर्मियों में जौ की रोटी खाने से पाचन तंत्र और शरीर दोनों ही ठंडा रहता है। जौ में मौजूद हाई फाइबर वजन और फैट घटाने में भी मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अपनी डाइट में जौ की रोटी जरूर शामिल करनी चाहिए।
गर्मी के मौसम में आप ज्वार की रोटी भी खा सकते हैं। ज्वार की रोटी पचाने में आसान होती है। ज्वार की रोटी खाने से पेट ठंडा रहता है, लू से बचाव होता है और बालों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।
ऊपर बताई गई रोटियों के अलावा एक रोटी ऐसी भी है, जिसे आप सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम भी खा सकते हैं। ये है गेहूं की रोटी। गेहूं की रोटी बैलेंस्ड न्यूट्रिशन देती है और ये बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी अच्छी होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.