Cheese For Weight Loss: वजन कम करने के लिए कौन सा चीज़ है फायदेमंद, जानिए किस Cheese से करें परहेज

Cheese For Weight Loss: अगर आप भी इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि आपको वजन कम करने के लिए चीज़ खाना चाहिए या नहीं, तो इसका जवाब यहां हम विस्तार से दे रहे है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 13, 2021 3:01 PM IST

Cheese For Weight Loss: अक्‍सर चीज़ को हिंदी में पनीर समझने की भूल कर देते हैं। जबकि ये दोनों अलग हैं। हालांकि ये दोनो दूध से ही बनाए जाते हैं। चीज़ में बहुत सारी कैलोरीज़, सैचुरेटेड फैट व सोडियम होने के कारण उसे वजन कम करने के लिए एक आदर्श भोजन नहीं माना जाता है, जोकि सत्य भी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं की चीज़ में यह सब होने के साथ-साथ बहुत सारे पोषक तत्‍व भी होते हैं। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। चीज़ में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे तत्त्व होते हैं जो वजन कम करने के लिए (Cheese For Weight Loss) आवश्यक होते हैं।

वजन कम करने वाले चीज़ और उनके लाभ - Cheese For Weight Loss In Hindi

यदि आप वजन कम करने के दौरान चीज़ को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपके पेट की सेहत बढ़ती है। यह आपको बहुत ज्यादा देर तक यह महसूस नहीं होने देता कि आपको भूख लगी है। इसलिए आप कम खाते हैं और यह जंक फूड (Junk Food) खाने की क्रेविंग को भी कम करता है। तो आइए जानते हैं चीज़ के कुछ प्रकार के बारे में जो वजन कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं।

फेटा चीज़ (Feta Cheese)

बाकी प्रकार के चीज़ के मुकाबले इस चीज़ में कम कैलोरीज़ होती हैं। 28 ग्राम फेटा चीज़ में लगभग 75 कैलोरीज़ होती हैं। परन्तु यह सोडियम में हाई होता है अर्थात् इसमें नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है। तो यदि आप इस प्रकार के चीज़ को खाते हैं तो आपको ढेर सारा पानी भी पीना चाहिए।

गोडा चीज़ (Gouda Cheese)

यह चीज़ भी कैलोरीज़ में बहुत कम होता है। इस प्रकार के 42 ग्राम चीज़ में केवल 100 कैलोरीज़ ही होती हैं। इसमें आपको प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर मिल जाएगी। ऐसे में आप इसे वजन कम करने के दौरान आदर्श रूप से खा सकते हैं।

परमेसन चीज़ (Parmesan Cheese)

इस चीज़ के अधिक प्रसिद्ध होने का कारण इसका अनोखा स्वाद होता है। इसके अलावा इस प्रकार के चीज़ में कैलोरीज़ भी बहुत ही कम होती हैं। एक चम्मच चीज में केवल 21 कैलोरीज़ ही होती हैं।

कॉटेज चीज़ (Cottage Cheese)

कॉटेज चीज़ के एक कप में आपको केवल 163 कैलोरीज़ ही मिलती हैं और साथ में यह पोषण से भी भरपूर होता है। इस चीज़ का एक कप आपको पर्याप्त मात्रा का लगभग 50% प्रोटीन उपलब्ध कराने में सक्षम होता है।

स्विस चीज़ (Swiss Cheese)

42 ग्राम स्विस चीज़ आपको केवल 160 कैलोरीज़ देता है और लगभग 12 ग्राम प्रोटीन भी देता है। इसकी सबसे बेस्ट बात यह है कि इसमें सोडियम की मात्रा भी बहुत ही कम होती है।

किस प्रकार का चीज़ आपको वजन कम करने के लिए नहीं खाना चाहिए?

ब्ल्यू चीज़ : ब्ल्यू चीज़ के हर 28 ग्राम में आपको 100 कैलोरीज़ मिलती हैं और इसमें लगभग 8 ग्राम फैट भी होता है जो आपके वजन कम करने के लिए बिल्कुल भी आदर्श नहीं होता है।

क्रीम चीज़ : हर 28 ग्राम क्रीम चीज़ में लगभग 10 ग्राम फैट होता है और 99 कैलोरीज़ भी होती हैं। इसे खाने के बाद आपको हर चीज खाने का मन होगा और यह आपकी क्रेविंग को कम करने की बजाए और अधिक बढ़ाता है।