Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चीज हर किसी को खाना पसंद होता है। बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। क्या आप जानते हैं कि चीज का सेवन करने से आपका वजन भी कम हो सकता है? यदि नहीं जानते, तो इसे जरूर खाएं। अक्सर लोग सोचते हैं कि चीज खाने से वजन बढ़ जाएगा, पर ऐसा नहीं है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। चीज भी काफी हेल्दी फूड (Cheese Benefits) होता है। इसमें फैट और प्रोटीन अधिक होता है। जानें, चीज खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे (Health benefits of Cheese) हो सकते हैं।
चीज में कैल्शियम अधिक होने के कारण हड्डियों की सेहत के लिए अच्छा माना गया है। प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीड कराते समय भी चीज खाएं। अपने बच्चों को भी परांठा, सैंडविच, रोल्स, ब्रेड आदि पर चीज लगाकर खाने के लिए दें। इसमें मौजूद विटामिन बी हड्डियों को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है।
चाहते हैं दिल रहे रोगों से मुक्त तो चीज खाएं। इससे दिल सुचारू रूप से काम करता है। इसमें हेल्दी फैट होता है, जो शरीर के उचित कामकाज को बढ़ावा देता है। पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी होता है, जो कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को हेल्दी बनाए रखता है।
Sprout Benefits : खाएंगे स्प्राउटेड अनाज तो वजन कम होने के साथ ही ये भी होंगे फायदे
ऑस्टियोपोरोसिस से आज लोग कम उम्र में ही ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में चीज में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देकर ऑस्टियोपोरोसिस होने के खतरे को कम करता है। प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और खनिज होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज करते हैं।
इसमें मौजूद नेचुरल वसा वजन (cheese helps to reduce weight) को बढ़ने नहीं देता है। मार्केट में कई तरह की चीज उपलब्ध है, जिसमें लो-फैट होता है। इससे आप बेहिचक चीज का सेवन कर सकते हैं। कैल्शियम के अलावा, इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
चीज में लिनोलेइक एसिड और स्पिंगिंगोलिपिड्स होता है। ये दोनों एक तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो कई तरह के कैंसर होने की संभावना को कम करते हैं।
यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हो सकता है आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो। चीज खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। इसमें गुड बैक्टीरिया भी होता है, जो आंतों की सेहत को दुरुस्त रखता है। यह शरीर को इतना मजबूत बनाता है कि आपका शरीर किसी भी तरह के इंफेक्शन से आसानी से लड़ सकता है।