
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 7, 2024 6:22 PM IST
Thekua health benefits: छठ पूजा के महापर्व की बात उठती है तो ठेकुआ की बात जरूर होती है। छठ पूजा में ठेकुआ का प्रसाद (Chhath Puja Prasad) चढ़ाया जाता है जो एक पारम्परिक पकवान है और छठ पूजा में खासतौर पर ठेकुआ (Thekua) का प्रसाद तैयार किया जाता है। आटे और गुड़ के साथ घी (Ghee) मिलाकर बनाया जानेवाला ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे खानेवाले लोगों के शरीर को भी नरिशमेंट और स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि ठेकुआ खाने से आपकी सेहत को किस तरह से लाभ हो सकते हैं। (Health benefits of eating thekua prasad in Hindi.)
जैसा कि ठेकुआ एक ट्रेडिशनल डिश है और इसमें वह चीजें मिलायी जाती हैं जो सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाती हैं और ठंड के मौसम में जो आपके शरीर को स्वस्थ रखती हैं। छठ पूजा में चढ़ावे के लिए तैयार किए जाने वाले ठेकुआ में गेहूं के आटे, गुड़, नारियल, सौंफ और देसी घी मुख्य इंग्रीडिएंट्स होते हैं और ये ठेकुआ की न्यूट्रिशनल वैल्यू (nutritional profile of thekua) बढ़ा देती हैं। ठेकुआ का सेवन करने से हेल्थ में ये अच्छे बदलाव (Thekua khane ke fayde) आ सकते हैं-
गेंहू का आटा विटामिन बी (Vitamin B) और डाइटरी फाइबर (Dietary fiber) से भरपूर होता है। ठेकुआ खाने से आपको इन दोनों ही तत्वों के फायदे मिलते हैं। जैसा कि डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को तेज करता है इसीलिए, ठेकुआ खाने से आपकी पेट की समस्याएं कम हो सकती हैं।
सूखा नारियल और घी जैसे हेल्दी फैट्स ठेकुआ की पौष्टिकता बढ़ा देते हैं। ठेकुआ खाने से आपके शरीर में एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता हैऔर गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जिससे बैड कोलेस्ट्राल के नुकसान से आपको सुरक्षित रहने में मदद होती है।
सौंफ, गेहूं और अदरक जैसी चीजें एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) से भरपूर होती हैं साथ ही इनमें डाइटरी फाइबर भी बहुत अधिक होता है। ठेकुआ खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट (boosting metabolism) हो सकता है जिससे आपका वेट लॉस भी तेजी से होता है और मोटापा और बेली फैट कम करने में भी मदद(reducing weight and belly fat) होती है।
ठेकुआ प्रसाद बनाने के लिए मिठास के लिए इसमें गुड़ (jaggery) मिलाया जाता है। गुड़ आयरन के सबसे अच्छे सोर्सेज (sources of iron) में गिना जाता है। गुड़ खाने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है जिससे एनिमिया की बीमारी से आराम (foods for treating jaggery) मिंलता है।
ठेकुआ खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। यह व्रत के बाद महसूस होने वाली कमजोरी और थकान को कम करता है। साथ ही शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन भी बनता है।