नींबू शिकंजी हुई पुरानी, ये नई शिकंजी शरीर को रखेगी ठंडा, वजन घटेगा और इलेक्ट्रोलाइट भी होंगे बैलेंस

Chamomile shikanji for weight loss : अगर आपका मन गर्मियों में शिकंजी (Chamomile shikanji)पीने का है लेकिन कुछ कारणों से आप मन को मार रहे हैं तो एक और शिकंजी आपके लिए हैं, जो वजन घटाने के लिए बिल्कुस उपयुक्त है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 12, 2021 9:56 AM IST

Chamomile shikanji for weight loss : गर्मी की चिलचिलाती धूप जब शरीर पर पड़ती है तो मुंह से ऊफ निकल ही जाता है। इन दिनों में नींबू पानी न सिर्फ आपको ठंडा रखता है बल्कि आपको फ्रेश-फ्रेश फील भी करवाता है। आपको अपने आस-पास मौजूद ऐसे कई ठेले खड़े दिखाई दे जाएंगे, जो शिकंजी बेचते हुए नजर आएंगे। शिकंजी का एक गिलास आपको हाइड्रेट रखने के लिए काफी है। लेकिन आपने गौर किया होगा कुछ लोग, जो अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं इस ड्रिंक से दूर रहते हैं कारण इसमें मौजूद शुगर। दरअसल शुगर आपका वजन बढ़ाने का काम करती है। अगर आपका मन गर्मियों में शिकंजी (Chamomile shikanji)पीने का है लेकिन कुछ कारणों से आप मन को मार रहे हैं तो एक और शिकंजी आपके लिए हैं, जो वजन घटाने के लिए बिल्कुस उपयुक्त है। आइए जानते हैं कौन सी है ये शिकंजी और क्या है इसे बनाने का तरीका।

कैमोमाइल शिकंजी (Chamomile shikanji for weight loss)

गर्मियों में शिकंजी जैसा कोई दूसरा ड्रिंक नहीं है। गर्मियों में शिकंजी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और तेज धूप में भी थकावट महसूस नहीं होती है। इसके अलावा गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है और आप जी मिचालने, सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, दिल की धड़कन तेज होने और कब्ज जैसी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

भले ही शिकंजी इन सब चीजों में आपकी मदद करे लेकिन जब भी बात वजन कम करने की होगी तो शिकंजी आपके मन से उतर जाएगी। शिकंजी का विकल्प आपको शिकंजी में ही मिलेगा लेकिन ऐसा कौन सा अलग विकल्प है, जो शिकंजी जैसा स्वाद दे और बिल्कुल हेल्दी हो। आपके शायद दिमाग में ये न आए लेकिन कैमोमाइल शिकंजी (Chamomile shikanji) आपके लिए ये काम कर सकती है। इसमें मौजूद नमक और शहद शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैमोमाइल शिकंजी में कैमोमाइल के होने से स्वाद और सेहत दोनों ही दुरुस्त रहती है। कैमोमाइल न सिर्फ आपकी मांसपेशियों को आराम देता है बल्कि आपको अच्छी नींद दिलाने में भी मदद करता है। एक अध्ययन के मुताबिक, कैमोमाइल चिंता से निपटने में मदद करता है, दर्द में राहत प्रदान करता है क्योंकि इसमें एंटीस्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं।

कैमोमाइल शिकंजी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत (Chamomile shikanji needfull ingredients)

1-एक कैमोमाइल टी बैग

2-1 नींबू

3- 4-6 पुदीना की पत्तियां

4- एक चुटकी सेंधा नमक

5-एक चुटकी जीरा पाउडर

6- 150 मिलीलीटर पानी

7- 2 चम्मच शहद

8- शकर

9- 4-5 बर्फ के टुकड़े

10- पुदीने की पत्तियां

11- नींबू के स्लाइस

घर पर कैसे बनाएं कैमोमाइल शिकंजी (​How to make Chamomile shikanji)

1- कैमोमाइल शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप में गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल टी बैग डुबोएं।

2-टी बैग के अच्छी तरह से घुलने का इंतजार करें। जब बैग अच्छी तरह से घुल जाए तो उसे बाहर निकाल लें।

3- उसके बाद ड्रिंक को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

4-अब पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें ।

5-एक शेकर लें और उसमें पीसी हुई पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, सेंधा नमक, जीरा पाउडर और शहद डालें।

6-अब उस ड्रिंक को फ्रिज से बाहर निकालें और उसे शेकर में डालें।

7-शेकर के ढक्कन को बंद कर ड्रिंक को अच्छी तरह से हिलाएं।

8-अब एक गिलास लें, उसमें बर्फ, साबुत पुदीने की पत्तियां, नींबू की स्लाइस डालें ।

9-आपकी कैमोमाइल शिकंजी तैयार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source