
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 27, 2020 1:15 PM IST
Chakra Phool Benefits: पिएं चक्र फूल से बनी हर्बल टी, दूर करें सर्दी-खांसी, बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी।
Chakra Phool Benefits : सर्दी, खांसी, फ्लू, बुखार से बचने के लिए आप कई दवाओं का सेवन करते होंगे। इन दवाओं का अधिक इस्तेमाल करने से शरीर पर कई साइड एफेक्ट्स भी नजर आते हैं। किसी भी तरह की शारीरिक समस्याओं से खुद को बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए भी बार-बार एक्सपर्ट यही बात कह रहे हैं। इम्यूनिटी मजबूत (Immunity booster spices) करने के लिए किसी दवा की जरूरत नहीं, आपके किचन में ही कई ऐसे हर्ब्स, मसाले मौजूद हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। उन्हीं हर्ब्स या मसालों में से एक है स्टार ऐनिज यानी चक्र फूल (Chakra Phool Benefits)।
स्टार ऐनिज (Star Anise in Hindi) हर किचन में मिल जाएगा। चक्र फूल (Chakra phool) का रंग गहरा भूरा और दिखने में बिल्कुल सितारे जैसे होता है। यह एक साबुत सूखा गरम मसाला है। यह किसी भी राशन की दुकान पर मिल जाएगा। चक्र फूल भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हेल्दी होता है। इसका स्वाद मुलेठी जैसा होता है। इसकी सुगंध भी काफी अलग होती है। यदि आप चक्र फूल या स्टार ऐनिज के फायदों (Chakra Phool Benefits) से अनजान हैं, तो हम आपको बताते हैं, इसके क्या-क्या फायदे होते हैं...
चक्र फूल या स्टार ऐनिज (Star Anise) में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। इसमें शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने वाले तत्व जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट के साथ ही एंटीबैक्टीरियल गुण भी अधिक मात्रा में होते हैं। किसी भी भोजन में आप इसे शामिल करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत बना सकते हैं। खासकर, इसे पुलाव, नॉनवेज आइटम्स, बिरयानी आदि में लोग डालते हैं।
चक्र फूल (Chakra Phool Benefits) में विटामिन ए और सी अधिक होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करता है। उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है।
चक्र फूल (Star anise benefits) में थाइमो और एथोल नामक तत्व होते हैं, जो सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश की समस्या से एक से दो दिन में राहत दिलाते हैं। गले में खराश होने पर चक्र फूल से बनी चाय पीने से आराम मिलता है।
चक्र फूल से पाचन शक्ति मजबूत होती है। पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। कब्ज, गैस, सूजन, अपच, पेट दर्द जैसी समस्याओं से बचाती है।
रात में ठीक से नहीं आती नींद, तो पीएं चक्र फूल वाला दूध, जानें Star Anise के और भी फायदे
चक्र फूल यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इसके सेवन से लो सेक्स ड्राइव (Chakra Phool ke fayde in hindi) बढ़ती है। हर तरह की सेक्सुअल समस्याओं से बचने के लिए आप स्टार ऐनिज को अपने भोजन में शामिल करें। आप लंबी उम्र तक यौन रूप से स्वस्थ रहेंगे। एक गिलास पानी में चक्र फूल का पाउडर मिलाकर पिएं, लाभ होगा।
चक्र फूल से आप चाय भी बनाकर पी सकते हैं। इसे करी वाली सब्जी में डालेंगी तो स्वाद बढ़ने के साथ ही इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी। कोरोनावायरस के संक्रमण (Coronavirus infection) से खुद को बचाए रखने के लिए स्टार ऐनिज या चक्र फूल से बनी चाय (Chakra Phool tea) हर किसी को जरूर पीनी चाहिए। चक्र फूल की चाय बनाने के लिए एक कटोरे में एक कप पानी डालें। इसे गैस पर रखकर उबालें। अब इसमें 2-3 चक्र फूल डाल दें। थोड़ी देर उबलने दें, ताकि इसमें मौजूद सारे तत्व, गुण और फ्लेवर पानी में मिल जाए। अब इसे हल्का गुनगुना पिएं। इससे आपकी खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश ठीक हो जाएगी।
पुरुषों के लिए वरदान है लौंग, यौन सेहत सुधारने के साथ कई तरह से पहुंचाता है लाभ