
Also Read
Fruits to eat during Navratri: चैत्र नवरात्री के 9 दिनों मे लोग मां दुर्गा (Durga) की भक्ति में व्रत करते हैं। कुछ लोग पहले और 9वें दिन व्रत करते हैं तो कुछ पूरी नवरात्री (9 दिन और 9 रातों) का व्रत करते हैं। ऐसे में लोगों को नमक (Salt), अनाज, रोटियां और साधारण प्रकार के भोजन से परहेज करने और फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। व्रत के दौरान ऐसे फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो पेट भरने के साथ-साथ एनर्जी देने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) और पानी की कमी पूरी करने वाले हों। ऐसे में अगर इस बार नवरात्री में आप भी व्रत कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन-से फल खाएं तो यहां पढ़ें उन फलों की लिस्ट जो गर्मियों और व्रत के दौरान आपको खा सकते हैं। ये फल आपके शरीर का पोषण करेंगे और आपको हाइड्रेटेड रखेंगे। (Fruits to eat during Navratri for hydration in hindi)
जैसा कि चैत्र नवरात्री आमतौर पर मार्च या अप्रैल महीने में आती है और इसी समय गर्मियों का मौसम शुरू होता है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ने लगता है। संक्रमण, मौसमी बीमारियों और कमजोरी से बचने के लिए इन दिनों लोगों को अपनी डाइट पर ध्यान देने और जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सीजनल फ्रूट्स खाने से शरीर को उन न्यूट्रिएंट्स की सप्लाई होती रहती है जो गर्मियों में स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। नवरात्री के दौरान सीमित मात्रा में खाने और कई चीजों से परहेज के कारण कई बार लोगों को कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में फलों का सेवन बहुत मददगार साबित हो सकता है।
लाइकोपीन और विटामिन सी के अलावा अन्य ढेरों न्यूट्रिएंट्स तरबूज में पाए जाते हैं। जब आप तरबूज का सेवन करते हैं तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी भी मिलता है। क्योंकि तरबूज का 92% हिस्सा पानी से भरा होता है और यह रसीला फल खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ककड़ी का सेवन भी बहुत फायदेमंद है। ककड़ी में डाइटरी फाइबर (dietary fiber) भी पाया जाता है। ककड़ी खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में सहायता होती है और इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याए कम होती हैं। वहीं, ककड़ी खाने से पेट भी जल्दी भरता है और देर तक भूख नहीं लगती।
पेट में विटामिन ए, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर होता है। फाइबर की वजह से पेट देर तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे क्रेविंग्स कम होती हैं।
विटामिन बी6, पोटैशियम और डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है केला। इसका सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो इम्यून पॉवर बढ़ाते हैं।
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)