Dangerous Food Combinations :क्या आपको भी है नाश्ता खाने के बाद चाय पीने की आदत, सेहत पर भारी पड़ सकता है आपका यह शौक

नाश्ते के बाद चाय पीना सेहत के लिए सबसे हानिकारक आदत साबित हो सकती है। (Dangerous Food Combinations )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 22, 2021 3:58 PM IST

Dangerous Food Combinations : सुबह एक प्लेट गर्मागर्म नाश्ता और खूश्बूदार मसाला चाय (Masala Chai) पीना भला किसे नहीं अच्छा लगेगा। सोकर उठने के बाद महसूस होनेवाली सुस्ती, आलस और कमज़ोरी भगाने के लिए पोहा, उपमा और सूजी का हलवा गर्मागर्म खाने की परम्परा हमारे घरों में आम है। इसी तरह शाम के नाश्ते में भी कई लोग पोहा, चिरे भाजा, समोसे या अन्य प्रकार के नमकीन नाश्ते खाना पसंद करते हैं और उसके बाद चाय पीकर अपना नाश्ता कम्प्लीट करते हैं। कई लोगों को नाश्ते और कभी-कभी दोपहर के भोजन के बाद भी चाय पीने की आदत होती है और जब तक उन्हें चाय ना मिले उन्हें पेट भरने की संतुष्टि नहीं मिलती। लेकिन, नाश्ते के बाद चाय पीना सेहत के लिए सबसे हानिकारक आदत साबित हो सकती है। (Dangerous Food Combinations In Hindi)

क्या नाश्ते  के बाद चाय पीना है नुकसानदायक?

एक्सपर्ट्स के अनुसार ना केवल पोहा बल्कि अन्य कई प्रकार के नाश्ते जिनका सेवन लोग चाय के साथ करते हैं वह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इसके पीछे फूड साइंस और खासकर, आयुर्वेद के सिद्धांतों का उदाहरण दिया जाता है जिनमें  भोजन को उनकी प्रकृति के आधार पर एक-दूसरे के साथ खाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में ऐसा कहा जाता है कि हर प्रकार के भोजन से एक विशेष प्रकार की शक्ति निकलती है। जब 2 विपरीत एनर्जी वाले भोजन का सेवन एकसाथ किया जाता है तो शरीर की कार्य प्रणालियां ना तो उसका विघटन सही तरीके से कर पाती हैं और ना ही उन्हें आसानी से पचाया जा सकता है। जिससे, यह भोजन शरीर का पोषण करने की बजाय उसके लिए नुकसानदायक ही साबित होता है। (Dangerous Food Combinations In India)

हालांकि, कई लोग यह तर्क भी देते हैं कि हम वर्षों से इस तरह का भोजन करते आ रहे हैं। लेकिन, जानकारों के अनुसार, इस तरह का भोजन कभी भी नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह के हानिकारक फूड कॉम्बिनेशन्स (Dangerous Food Combinations) के कारण शरीर में अलग-अलग प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे-

  • यह पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है।
  • गौरतलब है कि, उल्टी, माइग्रेन और अपच जैसी समस्याएं अक्सर ग़लत खान-पान के कारण ही होती हैं।
  • इससे स्किन इंफेक्शन्स हो सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source