Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Loss And Portion Size: वेट लॉस के लिए डायट का हेल्दी और अनहेल्दी होना,आपके पूरे प्लान को फेल कर सकता है। क्योंकि, हेल्दी वेट लॉस के लिए हेल्दी डायट बहुत महत्वपूर्ण है। हेल्दी डायट के बाद जो वेट लॉस टिप सबसे पहले दी जाती है वह है पोर्शन कंट्रोल। 1 मील डायट या इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting)जैसे तरीकों से भी लोगों को वेट लॉस करने के लिए कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे लॉजिक है कैलोरी और फैट इंटेक को कम करना। लेकिन, क्या पोर्शन कंट्रोल का यह आइडिया सचमुच कारगर है किसे फॉलो करनी चाहिए यह, इन सबके बारे में बताया सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रूजुता दिवेकर। आइए जानें क्या है पोर्शन कंट्रोल और इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें। (Weight Loss And Portion Size in Hindi)
सेलिब्रिटी डायटिशन के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए भूख लगना भी ज़रूरी है और पेट भरने की संतुष्टि महसूस करना भी महत्वपूर्ण है। भूख लगना स्वस्थ शरीर की एक अच्छी निशानी है और इसका अर्थ यही है कि आपके शरीर की कार्यप्रणालियां सही तरीके से काम कर रही हैं। रुजुता दिवेकर कहती हैं कि भूख लगना एक अच्छी बात है लेकिन, लोगों को यह भी पता होना चाहिए कि कितना खाना चाहिए और कब तक खाना चाहिए। (Importance of Satiety in Weight Loss)
ऐसे में रुजुता दिवेकर संतुलित डायट का महत्व समझाते हुए कहती हैं कि पोर्शन कंट्रोल से अधिक बैलेंस्ड डायट लेनी चाहिए। इससे क्रेविंग्स की समस्या कम होती है जो कि वेट लॉस में एक बड़ी अड़चन मानी जाती है। इसके लिए रुजुता दिवेकर ने उदाहण दिया कि जब घर की बड़ी-बुज़ुर्ग महिलाएं खाना परोसती हैं तो कहती ही हैं कि, पेट भर खाओ और खाते हुए रोटियां ना गिनो। इसका अर्थ यही है कि शांत मन से भोजन को चबा-चबाकर खाएं, वह भी अपनी थाली में देख कर खाएं। इससे, पेट जल्दी भरेगा और मन को भी पेट भरने की संतुष्टि मिलेगी।
यहां देखें रुजुता दिवेकर की वीडियो पोस्ट
View this post on Instagram