
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 29, 2021 4:25 PM IST
Image credits by: नाश्ते में ग्लूटन फ्री टोस्ट के साथ ऑमलेट और एवाकॉडो भी खा सकते हैं।
Celebrity Nutritionist: लॉकडाउन के कारण जहां आम लोग घर में बैठकर फ्रस्टेटिड हो रहे हैं और वेट गेन (Weight Gain) कर रहे हैं वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ ठीक इसका उल्टा हो रहा है। आपके चहेते स्टार कोरोना महामारी के दौरान न सिर्फ अपने बॉडी को मेनटेन रख रहे हैं बल्कि अपनी माइंड-सोल को भी बेहतर कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो रहा है? दरअसल, सेलेब्स के कान्टेक्ट में हमेशा एक्सपर्ट रहते हैं जो उन्हें यह बताते हैं कि क्या खाना है और क्या नहीं, कितना शुगर लेना है, कितना नमक लेना और कब कौन सी एक्सरसाइज करनी है। इससे होता है ये है कि अगर सेलिब्रिटी अपने रुटीन से हटकर कुछ करना चाहे भी तो नहीं कर पाते हैं, जिसका फायदा उन्हें सीधे तौर पर मिलता है। लेकिन आम लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान खुद रखें। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की डाइटीशियन श्वेता शाह (Katrina Kaif Dietician Shweta Shah) की वो खास टिप्स बता रहे हैं जो आपके बहुत काम आने वाली हैं। इसमें आप जानेंगे कि कब और किस तरह प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। बता दें कि श्वेता शाह बॉलीवुड की जानी मानी डाइटीशियन हैं, जिनकी क्लाइंट लिस्ट में कैटरीना कैफ के अलावा, साक्षी सिंह धोनी, हरभजन सिंह, गीता बसरा और गौतम गंभीर जैसे अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं।
श्वेता शाह कहती हैं सुबह उठकर आप जो भी खाते हैं उसका असर आपकी हेल्थ पर साफ दिखता है। सुबह उठते ही खाली कोई ऐसी हर्बल ड्रिंक लें जिससे ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या न हो। जैसे कि अगर आपको एसिडिटी की दिक्कत है तो सुबह खाली 1 ग्लास पानी में सौंफ या काली किशमिश उबालकर वो पानी पी सकते हैं। जबकि अगर आपको गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत होती है तो पानी के साथ जीरा या अदरक उबालें, फिर इस पानी को छानकर पीएं। पेट की सफाई करने के लिए पानी में धनिये के बीज को उबालकर पीने से बहुत फायदा मिलता है।
श्वेता शाह कहती हैं कि जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग पर नहीं होते हैं तो सुबह नाश्ते में रातभर भीगे हुए ओट्स खा सकते हैं। ये टेस्टी भी होते हैं और बहुत हेल्दी भी होते हैं। इसके अलावा आप ग्लूटन फ्री टोस्ट के साथ ऑमलेट और एवाकॉडो भी खा सकते हैं। रागी उत्तपम, स्प्राउटिड दाल का सलाद और स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सेलिब्रिटी डाइटीशियन (Celebrity Dietician) कहती हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए सब्जियों के जूस का सेवन किया जा सकता है।
लंच के लिए सेलिब्रिटी डाइटीशियन श्वेता शाह (Celebrity Nutritionist Shweta Shah) कहती हैं कि दाल, सब्जी के साथ रोटी या चावल का सेवन किया जा सकता है। श्वेता आगे कहती हैं "चावल की वैराइटी के लिए मैं ब्राउन राइस, सोना मसूरी राइस या कोलम राइस खाने की सलाह दूंगी। अगर आपको कुछ अच्छा खाने का मन है तो आप खूब सारी सब्जियों से बना वेजिटेबल फ्रेंकी, रोल या व्रेप खा सकते हैं। वेगन पिज्जा, पुलाव रायता को भी आप अपने लंच में ऑप्शन की तरह चुन सकते हैं।"
डिनर में सूप लेना बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। सहजन-अजवाइन से बना सूप पेट के लिए बहुत अच्छा होता है और आंतों की सफाई भी करता है। अगर आपको एक्ने की प्रॉब्लम हो रही है तो आप कद्दू या गाजर का सूप, पेठे का सूप या तुरई का सूप पी सकते हैं। इसके अलावा, मेन कोर्स में प्रोटीन के लिए आप मूंग दाल का चीला, ओट्स बेसन का पिज्जा, ग्रिल्ड चिकन, ग्रिल्ड साल्मन, खिचड़ी या ग्रिल्ड सब्जियां खा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.