पायसम की इस ईजी रेसिपी के साथ सेलिब्रेट करें ओणम

यह जितना स्‍वादिष्‍ट है बनाने में उतना ही आसान भी है। पायसम का स्वाद मीठा और खुशबू वाला होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 11, 2019 3:17 PM IST

ओणम (Onam paysam recipe) का त्‍योहार दक्षिण भारत में खासकर केरल में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। 1 सितंबर से शुरू हुआ यह त्योहार 13 सितंबर तक मनाया जाएगा। ओणम इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसकी पूजा मंदिर में नहीं बल्कि घर में की जाती है। इस दिन हर घर में स्‍वादिष्‍ट पायसम(Onam paysam recipe) तैयार किया जाता है। यह दक्षिण भारत का स्‍वादिष्‍ट मीठा व्‍यंजन है। आइए आपको बताते हैं पायसम बनाने की आसान रेसिपी।

क्‍या है पायसम (Onam paysam recipe)

पायसम मीठा और स्वादिष्ट व्‍यंजन है। इसे केरल में ओणम के अवसर पर विशेषतौर पर बनाया जाता है। यह जितना स्‍वादिष्‍ट है बनाने में उतना ही आसान भी है। पायसम का स्वाद मीठा और खुशबू वाला होता है। दूध और चूड़ा यानी रोस्‍टेड राइस से बनने वाले पायसम में आप चाहें तो अपने स्‍वादानुसार एक्‍सपेरीमेंट भी कर सकते हैं।

पायसम बनाने के लिए सामग्री (Onam paysam recipe)

दूध – एक लीटर

चूड़ा या चिड़वा – आधा कप

चीनी - 1/2 कप

बादाम - 10

काजू - 10

किशमिश - 10

इलायची पाउडर- 2 टी स्पून

पायसम बनाने की विधि (Onam paysam recipe)

पायसम बनाने के लिए सबसे पहले चिड़वा यानी चूड़े को ले और अच्छे से साफ कर लें। अब इसे पानी में डालकर अच्छे से धो लें और फिर पानी से अलग कर के कुछ देर के लिए रख दें।

अब एक बर्तन में दूध लें और उसे गैस पर उबलने के लिए रख दे। कुछ देर बाद दूध में उबाल आने लगेगा, तब गैस को धीमा कर दें। उबले हुए दूध में साफ किया हुआ चूड़ा डालें।

इसे कलछी से लगातार चलाते रहे ऐसा करने से दूध और चूड़ा बर्तन में लगेगा नहीं। जरा सी भी लापरवाही में इसके जलने का डर रहता है। इसी मिश्रण में चीनी डालें अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।

कुछ देर बाद चीनी मिश्रण में अच्छे से मिक्स हो जाएगी इसमें इलायची पाउडर, काजू, बादाम के टुकड़े और किशमिश डालकर अच्छे से मिलाएं।

2-3 मिनट पकने के बाद यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। तब गैस को बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट और लाजवाब पायसम बनकर तैयार है इसे बाउल में निकालें और सभी को सर्वे करें।

हेल्‍दी नाश्‍ता है गुड़ की रोटी, दूर होगी आयरन की कमी

इस आसान रेसिपी से बनाएं गणेशोत्सेव स्पेशल मोदक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source