hamburger icon
A
Read in English

Causes of Hunger : बार-बार भूख क्यों लगती है, ये हैं 4 बड़े कारण

एक शोध की मानें तो भोजन में प्रोटीन और फाइबर कम शामिल करने से भूख बढ़ जाती है। प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार के सेवन से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है, लेकिन जब शरीर में इनकी कमी होती है, तो हर समय खाने का मन करता है। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 16, 2019 11:48 PM IST

कुछ लोग चाहे जितना भी खा लें, उन्हें दोबारा भूख लग (causes of frequent hunger) जाती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? कभी इसके पीछे के कारण को जानने की कोशिश की है कि आपको भूख अधिक क्यों लगती है? इसी अधिक खाने के कारण आपका वजन भी बेतरतीब तरीके से बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को दिमाग में सारा दिन सिर्फ खाना ही घूमता रहता है। एक शोध की मानें तो भोजन में प्रोटीन और फाइबर कम शामिल करने से भूख बढ़ जाती है। प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार के सेवन से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है, लेकिन जब शरीर में इनकी कमी होती है, तो हर समय खाने का मन (Causes of Hunger) करता है।

नाश्ता जरूर करें

सुबह का नाश्ता स्किप करने से भी आपको दिन भर भूख महसूस होती है। नाश्ता करने से ऊर्जावान बने रहते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर जरूर शामिल हो। जब ये दोनों पोषक तत्व शरीर में जा चुके होंगे, तो सारा दिन भूख कम लगेगी। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

कैलोरी ना करें मिस

ऐसा नहीं है कि आपके शरीर को कैलोरी की जरूरत नहीं होती है। आप जिस तरह से सारा दिन कड़ी मेहनत करते हैं, उसके लिए कैलोरी की जरूरत होती है। यदि आप लो कैलोरी डाइट लेते हैं, तो आपको सारा दिन भूख लगती रहेगी। इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हाई कैलोरी से भरपूर डाइट लें।

Side Effects of Banana : अधिक खाएंगे केला, तो सेहत को होंगे ये 5 गंभीर नुकसान

आराम से खाएं

खाना खाने में जल्दबाजी ना करें। चैन से बैठकर खाना खाएं। कॉलेज, स्कूल या फिर ऑफिस जाने के चक्कर में अक्सर लोग या तो नहीं खाते हैं या फिर जल्दी-जल्दी खाकर निकल पड़ते हैं। इससे ना तो खाना आप अच्छी तरह से चबा पाते हैं और ना ही इसे पेट में आराम से पचने के लिए समय मिल पाता है। बिना चबाए खाना खाने से जल्दी नहीं पचता है। इससे पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खाना हमेशा चबाकर ही खाएं, ताकि अच्छी तरह से खाना पेट में जाकर पच जाए। भोजन जब जल्दी और अच्छी तरह से पचता है, तो भूख भी उतनी ही कम लगती है।

नींद लें पूरी

रात में देर रात जागकर मोबाइल, टीवी और दूसरे गैजेट्स पर लगे रहने से भी नींद लोगों की उड़ गई है। चार-पांच घंटे ही सोने का समय मिल पाता है। उस पर भी रात भर नींद टूटती रहती है। सभी को कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे आप ऊर्जावान बने रहते हैं। पूरी नींद लेने से तबीयत अच्छी रहती है, पेट ठीक रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और भूख लगने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चैन की नींद जरूरी है।