Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Causes of Dry Skin All Over Body : हम में से अधिकतर लोगों का मानना है कि सर्दियों के सीजन में ड्राई स्किन की परेशानी होती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। ड्राई स्किन की समस्या आपको किसी भी सीजन में हो सकती है। क्योंकि ड्राई स्किन की समस्या न सिर्फ मौसमी होती है, बल्कि कई अन्य कारणों से भी ड्राई स्किन की परेशानी होती है। आप में से कई लोगों ने देखा होगा कि गर्मियों में भी स्किन पपड़ीदार होने लगती है, इसका कारण आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है। आइए जानते हैं ड्राई स्किन होने के क्या कारण है और घर पर किस तरह ड्राई स्किन के लिए बेस्ट क्रीम बनाएं?
अगर आपके आसपास लड़क, स्टोव या फिर हीटर काफी ज्यादा जलता है, तो इससे आपके शरीर में नमी की कमी होने लगती है। इसका असर भी आपकी स्किन पर पड़ता है, जो आपकी स्किन को काफी ज्यादा ड्राई कर सकता है। इसलिए अगर आप हीट वाले स्थान पर अधिक रहते हैं, तो अपने शरीर को समय-समय पर ड्राईड्रेट करें।
कुछ लोग अपनी स्किन से डेड सेल्स को हटाने के लिए हर रोज स्क्रब करते हैं। स्क्रब स्किन के लिए अच्छा होता है, इससे डेड सेल्स और स्किन पर मौजूद गंदगी को बाहर किया जा सकता है। लेकिन जरूरत से अधिक स्किन को रगड़ने की वजह से आपकी स्किन की काफी ज्यादा ड्राई हो सकती है। इसलिए स्किन को नहाते समय अधिक न रगड़ें, इससे स्किन का नैचुरल ऑयल खत्म हो सकता है।
यदि आप जरूरत से अधिक साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका असर भी आपकी स्किन पर पड़ता है। स्किन पर काफी ज्यादा साबुन, डिटर्जेंट और शैंपू के प्रयोग से स्किन की नमी छीन जाती है। इसलिए कोशिश करें कि हर 2 से 3 दिन के अंतराल में भी साबुन का प्रयोग करें। इससे ड्राई स्किन की परेशानी कम होगी।
ड्राई स्किन का कारण कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट हो सकते हैं। इन ट्रीटमेंट में कैंसर का इलाज, डायलिलिस इत्यादि हो सकता है। इस तरह के ट्रीटमेंट होने वालों की स्किन काफी ज्यादा मोटी हो जाती है, जो स्किन को ड्राई कर सकती है।
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे स्किन भी काफी पतली होने लगती है। ऐसी स्थिति में स्किन में पानी को बनाए रखने के लिए आवश्यक तेलों का कम उत्पादन होता है। जिसकी वजह से आपकी स्किन ड्राई होने लग सकती है।
अगर आप अपनी ड्राई स्किन की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो नैचुरल उपायों का प्रयोग करें। इससे स्किन को नुकसान पहुंचने की संभावना कम होती है। इसके लिए सबसे पहले फ्रेश क्रीम लें। दूध से निकली ताजी मलाई स्किन को प्रभावी ढंग से मॉइस्चराइज करती है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह वरदान से कम नहीं होता है।
अब इस फ्रेश क्रीम में 1 पका हुआ केला अच्छे से मैश करके डालें। मलाई की तरह केले में भी स्किन को नैचुरल रूप से मॉइस्चराइज करने का गुण होता है। यह आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इन दोनों सामाग्री को आप अच्छे से मिक्स करें और अपनी पूरी बॉडी पर लगाएं। अगर आप सप्ताह में कम से कम दो बार इस नैचुरल क्रीम का स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे काफी हद तक ड्राई स्किन की परेशानी को कम कर सकते हैं।
Disclaimer : ड्राई स्किन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।