ऑफिस आते-आते बॉडी हो जाती है डिहाइड्रेट? साथ में रखें 5 ड्रिंक्स

Hydrating Drinks for Summer: गर्मियों में अपने साथ कुछ ड्रिंक्स जरूर रखने चाहिए, खासकर घर से बाहर जाते समय। इन्हें पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 3, 2026 11:26 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

गर्मियों के मौसम में घर से ऑफिस पहुंचने का सफर बेहद थकानभरा होता है। खासकर, जो लोग मेट्रो या बस से सफर करते हैं, उन्हें गर्मियों का मौसम काफी परेशान कर सकता है। तेज धूप, पसीना और लंबे ट्रैवल की वजह से व्यक्ति परेशान होता है, साथ ही गर्मी की वजह से उसकी बॉडी भी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में ऑफिस पहुंचते-पहुंचते उसे थकान, चक्कर आने, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को घर से ऑफिस पहुंचने पर गर्मी की वजह से बीपी भी कम होने लगता है। ये सभी डिहाइड्रेशन के संकेत होते हैं, इसलिए अपने साथ पानी और कुछ ड्रिंक्स भी रखें। जो आपको हाइड्रेट रखेंगे और इंस्टेंट एनर्जी भी देंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कौन-सी ड्रिंक्स पिएं?

गर्मियों में हाइड्रेट कैसे रहें?

1. नारियल पानी पिएं

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है। इसलिए गर्मियों के लिए नारियल पानी को बेस्ट ड्रिंक माना जाता है। नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पानी की कमी को पूरा करते हैं। अगर घर से ऑफिस पहुंचते-पहुंचते शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, तो अपने साथ नारियल पानी जरूर रखें। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और आपकी थकान, बेचैनी और कमजोरी भी दूर होगी।

2. नींबू पानी पिएं

अगर आप वर्किंग हैं तो अपने साथ नींबू पानी जरूर रखें। गर्मियों में ऑफिस जाते-जाते शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, इसकी वजह से बेचैनी सी महसूस होने लगती है। ऐसे में नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। नींबू पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी भी दूर होती है। नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जो शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मद दकरता है। नींबू पानी पाचन को भी बेहतर बनाता है।

3. छाछ पिएं

आप अपने साथ ऑफिस छाछ भी लेकर जा सकते हैं। छाछ पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है और डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है। ऑफिस जाते समय अपने साथ छाछ जरूर रखें। आप रास्त में या ऑफिस पहुंचकर छाछ पी सकते हैं। छाछ को गर्मियों के लिए सबसे हेल्दी ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। छाछ पीने से पाचन-तंत्र में भी सुधार होता है

4. सत्तू पिएं

गर्मियों में अपने साथ सत्तू का शरबत जरूर रखें। अगर आप ऑफिस जाते हैं, तो एक बोतल में सत्तू का पानी लेकर जरूर जाएं। सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसे पीने से पेट की जलन शांत होती है और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। सत्तू में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। सत्तू का पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाव होता है। सत्तू ड्रिंक पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

5. लस्सी पिएं

शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लस्सी भी पी सकते हैं। लस्सी पीने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है। अगर आप नियमित रूप से लस्सी का सेवन करेंगे, तो इससे गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है। लस्सी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

Highlights:

  • गर्मियों में अपने साथ छाछ और लस्सी जरूर रखें।
  • ऑफिस पहुंचकर ठंडा पानी जरूर पिएं।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पिएं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source