स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों से बचाती है गाजर, जानें इसके सेहत लाभ

गाजर आंखों के लिए काफी हेल्दी होती है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 26, 2018 11:11 AM IST

सर्दियां शुरू होते ही सब्जी मार्केट में ताजी-ताजी गाजर बिकनी शुरू हो जाती है। गाजर हर किसी को खाना चाहिए, क्योंकि यह सेहत को कई तरीके से लाभ पहुंचाती है। खासकर, यह आंखों के लिए काफी हेल्दी होती है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन ए त्वचा और आंखों के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, कैल्शियम, फाइबर कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ने देता है। सर्दी में एक-दो गाजर खाने से आप सर्दी व जुकाम से भी बचे रहेंगे। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करती है। जानें, गाजर खाने के अन्य सेहत लाभ क्या-क्या हैं...

इसे भी पढ़ें- प्रोटीन का बेहतर स्रोत हरी मटर, खाएंगे तो होंगे सेहत को कई लाभ

गाजर खाने के सेहत लाभ

- जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित समस्या है, उन्हें गाजर खाना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। शरीर इस तरह से मिलने वाले कैल्शियम को जल्दी अवशोषित करता है। इसमें विटामिन सी होने के कारण गठिया की समस्‍या से आप बचे रह सकते हैं। इसे भी पढ़ें- जानें, सर्दियों में गोंद खाने के सेहत लाभ ! यूं बनाएं गोंद के पौष्टिक लड्डू

- आंखो के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। विटामिन ‘ए’ होने के कारण इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। चश्मा लगाने वाले भी यदि इसका रोज सेवन करें, तो कुछ ही महीने में उनका चश्‍मा भी उतर सकता है।

- इसमें कई एंटीऑक्‍सीडेंट और पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूती प्रदान करते हैं। इससे शरीर रोगों से दूर रहता है। जिन लोगों का इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर है और हमेशा बीमार होते रहते हैं, उन्हें गाजर का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए। इसे भी पढ़ें- मिल्क-खजूर शेक पिएंगे, तो नहीं परेशान करेंगी ये बीमारियां

carrot health benefits गाजर खाने से स्‍पर्म की क्‍वालिटी सुधरती है। © Shutterstock

- गाजर पुरुषों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसको अपने आहार में शामिल कर पुरुष अपने स्‍पर्म की क्‍वालिटी सुधार सकते हैं। अगर आपको लो स्‍पर्म की समस्‍या है, तो इसे बढ़ाने के लिए कच्‍ची गाजर खाएं। एक अध्‍ययन के अनुसार, गाजर खाने से स्‍पर्म की क्‍वालिटी सुधरती है।

- गाजर ब्‍लड शुगर को भी नियंत्रित करती है। इसके जूस में काफी मात्रा में कैरीटेनॉइड पाया जाता है। यह तत्‍व शरीर में जाकर ब्‍लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इस तरह आप गाजर के सेवन से डायबिटीज से बचें रह सकते हैं। इसे भी पढ़ें- ओट्स खाने के फायदे तो बहुत हैं, पर अधिक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

- फाइबर से भरपूर गाजर आंतों को साफ करती है। कब्‍ज की समस्‍या से बचने के लिए नियमित रूप से गाजर चबा-चबाकर खानी चाहिए।

- शरीर में विटामिन ए की कमी होने से अक्सर कुछ लोगों की त्‍वचा, बाल और नाखून ड्राई हो जाते हैं। यदि इस समस्या से आप भी परेशान हैं, तो गाजर में मौजूद विटामिन ए, इस समस्या को कम करेगा। इससे त्‍वचा चमकदार हो जाएगी। इसमें पाया जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन ए और सी जैसे तत्‍व, त्‍वचा को सूरज की किरणों से होने वाली वाली क्षति से भी बचाता है। जानें, किन बीमारियों में अश्वगंधा खाने हो सकता है नुकसान

- गाजर में विटामिन ‘बी’ कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। बच्चों को भी इसे खाने के लिए दें, क्योंकि इससे वे तंदुरुस्त होंगे। खाना खाने के 20 मिनट पहले गाजर का जूस पीना पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source