
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 30, 2019 7:28 PM IST
गाजर खाने के सेहत लाभ क्या होते हैं, जानें। © Shutterstock.
गाजर खाने का सीजन शुरू हो गया है। सर्दी के मौसम में गाजर खूब बिकता है। गाजर आंखों के लिए काफी हेल्दी (Carrot Benefits) होती है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन ए और एल्काइन अधिक मौजूद होता है। ये दोनों तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। गाजर खाने से दिल की धमनियां भी स्वस्थ रहती हैं। वैसे तो लाल या काले गाजर दोनों ही सेहत के लिए हेल्दी होते हैं, लेकिन काले गाजर में आयरन अधिक होता है। जानें, गाजर का नियमित रूप से सेवन करने से क्या लाभ (Carrot Benefits) होते हैं...
दांतों को साफ और स्वस्थ रखना है, तो गाजर खाना शुरू कर दें। गाजर को जब आप चबाते हैं, तो इससे दांतों के बीच फंसा खाना बाहर निकल जाता है। यह लार का भी निर्माण करता है। गाजर खाएंगे तो दांतों और मसूड़ों की सेहत बनी रहेगी।
आंखों के लिए सबसे जरूरी है विटामिन ए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा गाजर में बीटा-कैरोटीन भी होता है। यह लीवर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। ये प्रोटीन सेल्स में मिलते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। इसके सेवन से आप रतौंधी से भी बचे रह सकते हैं।
Apple Juice Benefits : जानें, सेब का जूस पीने के सेहत लाभ
गाजर त्वचा की सेहत के लिए भी बेहतर मानी गई है। गाजर में मौजूद मिनरल तत्व कई तरह के रोगों से बचाने के साथ ही शारीरिक और त्वचा की सुंदरता भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद एल्केलाइन गुण खून भी साफ करती है।
कम उम्र में ही अक्सर महिलाओं की त्वचा पर साइन ऑफ एजिंग नजर आने लगती है। इसके साथ ही लकीरें, झुर्रियां भी बढ़ने लगती हैं। यदि आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो गाजर खाएं। गाजर काटकर खाएं या जूस पिएं, दोनों ही बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। जूस पीने से शरीर में खून भी बढ़ता है। गाजर में आयरन अधिक होता है, ऐसे में आप एनिमिक होने से बचे रहते हैं।