
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 4, 2020 8:21 PM IST
If you have a history of heat rashes, then carrot can be your go-to solution. © Shutterstock.
Diabetes Diet: गाजर खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन, डायबिटीज से ग्रस्त कुछ लोग सोचते हैं कि गाजर खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, ऐसे में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। क्या वाकई गाजर खाना डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक होता है? इस पर अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन का कहना है कि गाजर एक नॉनस्टार्ची सब्जी (non-starchy vegetable) है, ऐसे में डायबिटीज के रोगी इसे बेहिचक खा सकते हैं। हकीकत तो ये है कि डायबिटीज के रोगियों के लिए गाजर कई तरह से फायदेमंद (Carrot Benefits for diabetics) साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व और कम्पाउंड होते हैं, जो मधुमेह रोगियों के लिए हेल्दी होते हैं।
डायबिटीज (Diabetes) होने पर शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन को ठीक से प्रतिक्रिया नहीं दे पाती हैं। बीटा कैरोटीन कंपाउंड से भरपूर गाजर (Carrot Benefits) दिल और डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद (How carrot is healthy for diabetics) है। जर्नल ह्यूमन जेनेटिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कॉमन जेनेटिक भिन्नता वाले लोगों में बीटा कैरोटीन के हाई ब्लड शुगर लेवल, जो शरीर में विटामिन ए के रूप में परिवर्तित होता है, टाइप -2 मधुमेह (Type 2 Diabetes Risk) के जोखिम को कम कर सकता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए गाजर इसलिए भी फायदेमंद (are carrots healthy for diabetics) है, क्योंकि गाजर में मौजूद शुगर आसानी से पच जाता है। गाजर खाने से मधुमेह कंट्रोल में रहता है। शरीर में मौजूद इंसुलिन की मात्रा को बरकरार रखने के लिए गाजर हर दिन खाएं। डायबिटीज में मुख्य रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। कई फल और सब्जियां डायबिटीज में खाना फायदेमंद मानी गई हैं। जिन खाद्य पदार्थों में कम जीआई वैल्यू (Glycemic index or GI) हो, उन्हें आप जरूर खाएं। इस तरह से एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए से भरपूर गाजर मधुमेह में फायदेमंद (carrots for diabetics) है।
गारज में कैरोटेनॉएड्स (Carotenoids), कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, फाइबर आदि होते हैं, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए हेल्दी (carrots for diabetics) होते हैं। गाजर कैरोटेनॉएड्स का मुख्य स्रोत है। कैरोटेनॉएड्स एक प्रकार का पिग्मेंट है। आंखों में मौजूद पिग्मेंट में भी कैरोटेनॉएड्स होता है, और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रेटिना को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। कुछ शोध बताते हैं कि कैरोटेनॉएड डायबिटिक रेटिनोपैथी (diabetic retinopathy) से बचाते हैं। डायबिटीज होने पर आंखों से संबंधित समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गाजर का सेवन डायबिटिक्स के लिए हेल्दी है।
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डायबिटीज का इलाज सही तरीके से जरूरी है। ऐसे में यदि आप कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। एक मीडियम आकार के गाजर में लगभग 5.84 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स होता है। कार्बोहाइड्रेट्स को डायट में पर्याप्त मात्रा में शामिल करने से शुगर लेवल तो मेंटेन होता ही है, साथ ही आप डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियों जैसे हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, विजन लॉस, स्ट्रोक आदि से भी बचे रहते हैं।
Carrot Benefits : गाजर खाने के सेहत लाभ जान लेंगे, तो जरूर करेंगे इसका सेवन
इसके अलावा विटामिन ए और फाइबर का सेवन भी डायबिटीज के रोगियों को करना चाहिए। जरनल डायबिटीज मैनेजमेंट में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि खानपान में विटामिन ए कम मात्रा में शामिल करने से डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। जिन लोगों को टाइप 1 डायबिटीज है, उन्हें विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। गाजर (carrots for diabetics) विटामिन ए का मुख्य स्रोत है।
फाइबर युक्त चीजों का सेवन अधिक करने से ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार आता है। साथ ही यह इंसुलिन रेसिस्टेंस और इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बूस्ट करता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें प्रत्येक दिन 20-35 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए। यह हरी सब्जियों, फलों और लो प्रोसेस्ड अनाज से प्राप्त किया जा सकता है। 100 ग्राम गाजर में लगभग 2.8 ग्राम डायटरी फाइबर होता है।
ड्राई फ्रूड्स, जिन्हें खाने से डायबिटीज रहता है कंट्रोल में
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल
टमाटर
मशरूम
प्याज
ग्रीन बीन्स
सेलेरी
खीरा
ब्रूसेल्स स्प्राउट्स
पत्तगोभी, ब्रोकली, फूलगोभी,
भिंडी
डायबिटीज से ग्रस्त लोग गाजर को उबाल कर, कच्चा सलाद के रूप में, जूस बनाकर, गाजर और नारियल आटे से बना केक के रूप में सेवन कर सकते हैं।