Carom seeds benefits: बार-बार खराब होता है पेट, तो ये छोटी सी चीज आएगी काम

बार-बार पेट खराब होना सिर्फ बदहजमी ही नहीं है, बल्कि यह कई और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए आप अजवायन का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 2, 2019 7:48 PM IST

मॉनसून में अकसर पेट खराब होने की समस्‍या हो जाती है। पर इसके लिए दवा लेना ठीक नहीं है। आपके किचन में ही मौजूद है एक ऐसी चीज (Carom seeds benefits) जो पेट संबंधी कई समस्‍याओं का समाधान कर सकती है। जी हां, अजवायन (Carom seeds benefits) दिखने में भले ही छोटी सी लगे, पर यह आपकी पाचन संबंधी समस्‍याओं का समाधान कर सकती है। आइए जानें अजवायन और उसके गुणों के बारे में।

स्‍वाद बढ़ाती है अजवायन

पारंपरिक भारतीय भोजन में अजवायन का इस्‍तेमाल नमकीन पूरी, मठ्ठी, नमक पारे और पराठों का स्‍वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ सब्जियों जैसे अरबी, आलू में तड़के के तौर पर भी इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। जिससे इन व्‍यंजनों को पचाने में मदद मिलती है और स्‍वाद भी बढ़ जाता है।

आयुर्वेदिक औषधि

अजवायन को आयुर्वेद में सौ तरह की समस्‍याओं की एक औषधि माना गया है। अजवायन में गरिष्‍ठ भोजन को भी पाचन में मदद करने की क्षमता होती है। अजवाइन शरीर में संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। अजवायन पेट संबंधी बीमारियों में रामबाण मानी जाती है। अगर आपका पेट बार-बार खराब होता है तो आपको अपने भोजन में अजवायन का इस्‍तेमाल शुरू कर देना चाहिए। इससे गैस, बदहजमी जैसी समस्‍याओं से निजात मिलती है।

वजन कम करती है अजवायन

अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो अजवायन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। सुबह इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्‍दी फायदा होता है। आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं।

पेट के कीड़े होंगे दूर 

अकसर बच्‍चों के पेट में कीड़ों की समस्‍या हो जाती है । ऐसे में महंगी दवाईयां भी बेअसर रहती हैं । अजवाइन इसमें आपकी मदद कर सकती है, चुटकी भर अजवाइन पाउडर लें इसमें चुटकी भर काला नमक मिलाएं और सोते समय बच्‍चों को गर्म पानी के साथ खिला दें । या आप बच्‍चों को अजवाइन पाउडर छाछ के साथ पिलाएं, पेट के कीड़े खत्‍म हो जाएंगे । अजवाइन का तेल की 3 से 7 बूंद तक बच्‍चों को दें, इस उपाय से भी पेट के कीड़ों को खत्‍म करने में मदद मिलती है ।

Apple benefits in type 2 diabetes : टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद है सेब खाना, जानें इसके फायदे

salt and oil daily intake : तेल और नमक की अधिकता कैसे पहुंचाती है सेहत को नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source