
... Read More
दूध में छोटी इलायची डालकर पीने के फायदे।
Cardamom milk benefits: आप ज्यादातर दूध में हल्दी, शहद, केसर मिलाकर पीते होंगे, पर कभी इलायची वाला दूध (cardamom milk) पीकर देखिए। पीने में स्वादिष्ट तो लगेगा ही सेहत को भी कई फायदे पहुंचाएगा। दूध और इलायची के अपने-अपने स्वास्थ्य लाभ होते हैं, लेकिन जब दोनों को साथ में मिलाकर पीते हैं, तो इसके फायदे कई गुणा (Milk And Cardamom) बढ़ जाते हैं। इलायची पाचन को दुरुस्त रखती है, तो दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है। छोटी सी इलायची के कई फायदे (Cardamom benefits) होते हैं। इसका अधिक लाभ उठाने के लिए आप दूध में इलायची (Elaichi Milk) पाउडर मिलाकर पिएं।
1 पोटैशियम, कैल्शियम, रिबोफाल्विन, नियासिन, विटामिन-सी और मैग्नीशियम से भरपूर इलायची हमारे स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। इलायची और दूध का प्रयोग एंटीसेप्टिक, पाचन और मूत्रवर्धक तथा टॉनिक के रूप में भी प्रयोग किया (cardamom milk health benefits) जाता है।
2 दूध में इलायची डालकर (cardamom milk benefits) पीने से पेट की स्टमक लाइनिंग में हुआ सूजन कम होता है। दिल की धड़कन और मितली ठीक होती है। इलायची और दूध की जीवाणुरोधी गुण सांस की समस्या से राहत प्रदान करती है।
3 इसके अलावा सादे दूध में इलायची (Elaichi doodh ke fayde) मिलाकर पीने से एनिमिया की समस्या ठीक होती है। त्वचा की झुर्रियां दूर होती हैं। यह आयरन और कैल्शियम के साथ मैंगनीज व अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
1 दूध में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। यदि आप ठंडा दूध पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सुबह का समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है। फ्लू, सर्दी-जुकाम है, तो ठंडा दूध नहीं गर्म दूध पिएं।
2 गर्म दूध पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। पेट साफ होता है।
3 ठंडा दूध पीने से पेट में होने वाली एसिडिटी और जलन की समस्या से छुटकारा मिलता है। रात में जलन की समस्या महसूस हो, तो एक गिलास ठंडा दूध पी लें, जरूर आराम मिलेगा।
4 अगर रात में ठीक से नींद नहीं आती है, तो सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पिएं। दूध में ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम के केमिकल पैदा करते हैं। इससे आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
1 इलायची में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम आदि अधिक होता है, जो (Cardamom milk benefits in hindi) दिल की सेहत को दुरुस्त रखते हैं। रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।
2 हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए ऐसे चबाने से अच्छा है कि आप दूध में इलायची पाउडर मिलाकर पिएं। सर्दी के दिनों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
3 इलायची खाने से सांस लेने की समस्या, अस्थमा, जुकाम, खांसी में आराम मिलता है। इससे फेफड़े भी अपना काम अच्छी तरह से करते हैं।
4 छोटी इलायची पाचनशक्ति को भी मजबूत करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
5 आजकल अधिकतर लोगों में तनाव काफी बढ़ गया है। तनाव से पीछा छुड़ाना है, तो इलायची खाएं। तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन में कमी आती है और आप तनाव मुक्त होते हैं।
रात में सोने से पहले पिएंगे दूध तो सेहत को होंगे ये 4 फायदे
गर्म दूध के सेहत लाभ, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Healthy Drinks : गर्म दूध में मिलाएं शहद और पाएं ये सेहत लाभ
दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे
Cardamom Benefits : चबाएंगे इलायची तो होगा वजन कम, सेहत को और भी पहुंचाती है कई लाभ