क्या सभी कार्ब्स सेहत के लिए होते हैं अनहेल्दी? तो जान लें इससे जुड़ी ये 3 जरूरी बातें

सेहत के लिए प्रॉसेस्ड फूड्स जैसे- कैंडी, ब्रेड, चिप्स या अन्य पैकेटबंद चीजों से मिलने वाले कार्ब्स हानिकारक होते हैं, क्योंकि यह सिर्फ कैलोरीज से भरे होते हैं, इनमें किसी तरह का विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट या मिनरल नहीं होता है।  इसके अलावा नैचुरल फूड्स जैसे- सब्जियों, फलों और साबुत अनाज इत्यादि चीजों से मिलने वाले कार्ब्स शरीर के लिए अनहेल्दी नहीं (Carbs Are Not Unhealthy) होते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 23, 2020 1:07 PM IST

Carbs Are Not Unhealthy : वजन बढ़ने का जिम्मेदार अक्सर हम कार्बोहाइड्रेट्स यानी कार्ब्स को मानते (Carbs Are Not Unhealthy) हैं। लोगों ने ये एक आम धारणा बना रखी है कि कार्ब्स  डाइट के कारण हमारा मोटापा बढ़ाता है। लेकिन क्या कार्ब्स के कम सेवन से मोटापा कम करना सुरक्षित है? इसके क्या कार्ब्स का सेवन करने के साथ वजन कम करने के अन्य तरीके भी होते हैं या नहीं? आइए जानते हैं आपके इन्ही सवालों के जवाब-

क्या सभी कार्ब्स होते हैं बुरे? 

सेहत के लिए प्रॉसेस्ड फूड्स जैसे- कैंडी, ब्रेड, चिप्स या अन्य पैकेटबंद चीजों से मिलने वाले कार्ब्स हानिकारक होते हैं, क्योंकि यह सिर्फ कैलोरीज से भरे होते हैं, इनमें किसी तरह का विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट या मिनरल नहीं होता है।  इसके अलावा नैचुरल फूड्स जैसे- सब्जियों, फलों और साबुत अनाज इत्यादि चीजों से मिलने वाले कार्ब्स शरीर के लिए अनहेल्दी नहीं (Carbs Are Not Unhealthy) होते हैं। इन फूड्स में शरीर को कार्ब्स के साथ कई तरह के विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारे लिए हेल्दी हैं। नैचुरल कार्ब्सयुक्त आहारों से आपको भरपूर रूप से फाइबर मिलता है। इसके साथ ही यह विटामिन बी का भी अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए जब आप कार्ब्स युक्त भोजन को खाना बंद करते हैं, तो शरीर को इन पोषक की कमी हो जाती है।

दिमाग के लिए अच्छे हैं कार्ब्स

मस्तिष्क को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन अच्छा माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार, मस्तिष्क द्वारा प्रयोग की जाने वाली उर्जा का लगभग  20% कार्ब्स से प्राप्त होता है। एक दिन में मस्तिष्क को कम से कम 120 ग्राम कार्ब्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप लो-कार्ब डाइट का सेवन करते हैं, तो आपको अधिक मानसिक थकान, ब्रेन फॉग, मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा अपने डाइट में हेल्दी कार्ब्स को शामिल करें।

मसल्स के लिए जरूरी है कार्ब्स 

बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि मसल्स बनाने में प्रोटीन का मुख्य योगदान होता है। यह बात सही भी है, लेकिन आपको बता दें कि मसल्स के लिए कार्ब्स भी अपनी भूमिका निभाते हैं। जब हम कार्ब्स का सेवन करते हैं, तो हमारा शरीर इसे ग्लाइकोजेन में बदल देता है। यह तत्व मसल्स बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। हमारे शरीर को जब अचानक एनर्जी की आवश्यकता होती है, तब यह ग्लाइकोजेन का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा मसल्स के डैमेज होने इसके रिपेयर के लिए भी कार्ब्स की आवश्यकता होती है।

कौन से हैं हेल्दी कार्ब्स वाले फूड्स?

अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आखिर कौन से हेल्दी कार्ब्स हैं, तो आपको बता दें कि आप साधारण तरीके से हेल्दी कार्ब्स की पहचान कर सकते हैं। जो भी प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं होते हैं उनमें गुड कार्ब्स पाया जाता है। अच्छे कार्ब्स के लिए आप साबुत अनाज, दाल, दलिया, सूखे मेवे, बीन्स, फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट पीएं चने का पानी, सेहत को होंगे ये भी फायदे

बरसात में घर पर ही करें वेट लॉस, खाली पेट पीएं ये 6 वेट लॉस ड्रिंक्स

महिलाओं को भी करना चाहिए ट्राइसेप्स एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका