
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 22, 2025 9:01 AM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
Can We Eat Fish in High Blood Pressure
Can We Eat Fish in High Blood Pressure : हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सिस्टोलिक प्रेशर 160 मिमी एचजी से अधिक और डायस्टोलिक प्रेशर 95 मिमी एचजी से अधिक हो जाता है। मालूम हो कि 100 या उससे अधिक डायस्टोलिक प्रेशर होने पर दवाओं के साथ-साथ सही खानपान अपनाने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें और दवाओं को समय पर लेना शुरू कर लें। इसके अलावा अपने डाइट पर भी ध्यान दें। ब्लड प्रेशर से जूझ रहे रोगियों को अपनी खानपान को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। क्योंकि इसमें कुछ चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इन खाने पीने की चीजों में मछली का नाम भी शामिल है। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या ब्लड प्रेशर में मछली खा सकते हैं? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का जबाव दें। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं क्या ब्लड प्रेशर में मछली खा सकते हैं?
जी हां, ब्लड प्रेशर के मरीज मछली का सेवन कर सकते हैं। यह हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं। मुख्य रूप से सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी हेल्दी फैट युक्त मछलियां बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूरहोती हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं।
मछली लीन प्रोटीन का एक काफी अच्छा सोर्स है। मुख्य रूप से सैल्मन मछली हार्ट के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर, अनियमित हार्ट बीट और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम करने में प्रभावी हो सकती है। यह ट्राइग्लिसराइड को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसलिए इसे आप सप्ताह में कम से कम दो बार अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसके साथ ही मैकेरल जैसी फैटयुक्त मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर, सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। इन मछली स्रोतों के अलावा, ट्राउट में विटामिन डी भी होता है। वहीं, विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है।
मछली स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकती है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के साथ-साथ मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके कुछ लाभ निम्न हैं
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।