क्या बारिश के मौसम में चुकंदर का जूस पी सकते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

Beetroot Juice in Rainy Season: बारिश के मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है। ऐसे में क्या आप चुकंदर का जूस पी सकत हैं? इस लेख में हम इसी बारे में जानेंगे कि बारिश में चुकंदर का जूस पीना चाहिए या नहीं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 12, 2025 4:41 PM IST

Can we Drink Beetroot Juice in Rainy Season: चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें आयरन, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह खून की कमी को दूर करता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है और पाचन में भी मदद करता है। नियमित सेवन से त्वचा निखरती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह जूस शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। लेकिन क्या ये बरसात के मौसम में भी लाभकारी सिद्ध होता है? संक्रमण को बढ़ सकता है? बरसात के मौसम में लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि चुकंदर का जूस पीना सेहतमंद है या नहीं। तो आइए जानते हैं।

तो क्या है जवाब

जवाब है हां। बारिश के मौसम में चुकंदर का जूस पी सकते हैं, लेकिन सावधानी के साथ। यह जूस इम्यूनिटी बढ़ाने, खून की कमी दूर करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व मानसून में होने वाले संक्रमण से बचाता है साथ ही आपको कई लाभ भी पहुंचाता है। इसलिए आप बारिश के मौसम में चुकंदर का जूस पी सकते हैं, बस उसके साथ थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

क्या मिलेंगे फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाता है - मानसून में वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चुकंदर का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को संक्रमणों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे - चुकंदर में पाए जाने वाले नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। मानसून में यह खासकर फायदेमंद होता है क्योंकि इस मौसम में ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है।

पाचन में मददगार - चुकंदर में भरपूर फाइबर होता है, जो मानसून में धीमे पाचन तंत्र को तेज करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार होता है और शरीर की सफाई में भी योगदान देता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

खून की कमी दूर करे - चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है, जो एनीमिया यानी खून की कमी में लाभकारी होता है। यह खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इससे उनकी रक्त संचार बेहतर होता है और कमजोरी दूर होती है।

लेकिन कई लोगों के लिए नुकसानदायक

- चुकंदर का जूस बारिश के मौसम में कई फायदे देता है, लेकिन इसे ताजे, साफ और संतुलित रूप में ही सेवन करें। पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और ये लोग इसका सेवन करने से बचें।

- लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह बीपी और भी घटा सकता है।

- किडनी स्टोन (विशेषकर ऑक्सलेट स्टोन) से पीड़ित लोगों को भी चुकंदर सीमित मात्रा में लेना चाहिए, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है।

- डायबिटीज के मरीजों को भी सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बारिश के मौसम में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों का साग खाने से बचना चाहिए।

बारिश के दिन में लोग जल्दी बीमार क्यों पड़ जाते हैं?

बारिश के मौसम वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण, हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।

क्या बच्चों को मानसून में बाहर खेलने देना सुरक्षित है?

हां, बच्चों को मानसून में बाहर खेलने देने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन, बच्चों को बारिश के पानी और जमा हुए पानी से दूर रखना चाहिए।

बारिश में होने वाली बीमारियों से कैसे बचें?

बारिश में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही, मच्छरदानी का इ्तेमाल करें। घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source