
Also Read
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Makhana Benefits in Hindi: मखाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मखाने में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होते हैं। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। मखाना खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। अगर आप नियमित रूप से मखानों का सेवन करेंगे तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है। मखाने की तासीर ठंडी होती है। मखाने को हड्डियों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। लेकिन, मानसून में मखाना खाना चाहिए या नहीं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-
आप मखाने का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं। मानसून में भी मखाने का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, मानसून में मखाने का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। मानसून में ज्यादातर लोग हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, ऐसे में मखानों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। रोज मखाना खाने से हड्डियां मजबूत बनेंगी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
मखाने में ऑक्सलेट की अधिक मात्रा होती है। इससे किडनी में पथरी का निर्माण हो सकता है।
अगर आपको किडनी में पथरी है, तो मखाने का सेवन करने से बचें।
आप मखाने को भूनकर खा सकते हैं। मखाने का सेवन दूध में उबालकर भी किया जा सकता है।
वैसे तो मखाना खाने का कोई निश्चित समय नहीं है। लेकिन, आप सुबह या शाम को स्नैक्स में मखाने का सेवन कर सकते हैं।