
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 22, 2026 9:40 AM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
figs benefits
Fig Benefits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोग सिर्फ बादाम, काजू औ किशमिश का ही सेवन करते हैं। अंजीर भी एक ड्राई फ्रूट है, जो औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए ज्यादातर लोग गर्मी में अंजीर खाने से डरते हैं। ऐसे में उनके मन में सवाल रहते हैं कि गर्मी में अंजीर खाना चाहिए या नहीं? गर्मी में अंजीर कैसे खाना चाहिए? तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मियों में अंजीर खाने के फायदों के बारे में-
NCBI के अनुसार, अंजीर में कार्ब्स, विटामिन्स, डाइटरी फाइबर और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर 100 ग्राम अंजीर की बात करें, तो इसमें 6.31 ग्राम प्रोटीन, 17.81 ग्राम फाइबर, फैट 2.71 ग्राम होते हैं। यानी अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए।
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "जी हां, आप गर्मियों में अंजीर का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, गर्मियों में अंजीर को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। "
अंजीर डायबिटीज और कब्ज से जुड़ी समस्याओं को कम करने में असरदार होता है। रोज सुबह अंजीर खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
fig
डायबिटीज आजकल की एक बेहद आम समस्या है, जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर का लाभकारी बताया गया है। अंजीर खाने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
अंजीर को पाचन-तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है। अंजीर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा मिलता है।
महिलाओं में एनीमिया की समस्या बेहद आम होती है। एनीमिया रोग से बचने के लिए अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामिल करें। अंजीर में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो एनीमिया रोग से बचाता है और खून की कमी को पूरा करता है।
अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शरीर की सूजन कम करने और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए आप अंजीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
आप भी गर्मी के मौसम में अंजीर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इस मौसम में अंजीर को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप किसी खास डाइट पर है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही अंजीर का सेवन करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.