
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : April 18, 2024 2:55 PM IST
Eating Eggs In High Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लोगों का अक्सर यह सवाल होता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में अंडा खाना चाहिए या नहीं? आज इस लेख में हम डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानेंगे कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज अंडे का सेवन कर सकते हैं या नहीं (Can High Cholesterol Patients Eat Eggs Or Not)? तो आइए, जानते हैं इसके बारे में -
अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6 विटामिन-बी12, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना अंडे का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में अंडे का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अंडे के सेवन को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन में रहते हैं। डायटिशियन अबर्ना के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में संतुलित मात्रा में अंडे का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। हाल ही में हुए अध्ययनों से पता चलता है कि अंडे का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल के स्तर पर बहुत कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं, कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि अंडे में गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना परेशानी बढ़ सकती है।
डायटिशियन अबर्ना के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अंडे के सफेद भाग का सेवन किया जा सकता है। इसमें कैलोरी और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हालांकि, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आपको अंडे का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको दिन में 1 से 2 अंडे का सेवन करना चाहिए। साथ ही, अंडे को तेल या बटर में तलकर खाने के बजाय उबालकर या स्टीम खाएं। अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी या कोई अन्य गंभीर समस्या है, तो अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।