क्या शुगर में दही खानी चाहिए? जानिए डायटीशियन की राय

Can We Eat Dahi in Diabetes :  दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। लेकिन क्या डायबिटीज में इसका सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 12:59 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

c : भारतीय घरों में दही का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। अधिकतर लोग सादी दही खाना पसंद करते हैं। वहीं, कई लोग इसे रायता, कढ़ी जैसी चीजों को बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या डायबिटीज में दही नहीं खानी चाहिए? अधिकतर लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठते हैं। अगर आपके मन में भी दही को लेकर इस तरह के सवाल हैं, तो इस लेख में हम आपको इसका जबाव देंगे। आइए जानते हैं क्या शुगर में दही खानी चाहिए या नहीं?

क्या डायबिटीज में दही खाना फायदेमंद है?

डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि शुगर रोगी दही का सेवन कर सकते हैं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, दही का  ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसका मतलब है कि यह अन्य हाई कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों की तुलना में दही ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता है।

हड्डियों को रखता है स्वस्थ

इसके साथ-साथ यह विटामिन डी और कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत होता है, जो डायबिटीज के दौरान होने वाली कमजोर हड्डियों और थकान की परेशानियों को कम कर सकता है। मुख्य रूप से ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी डायबिटीज से संबंधित जटिलताओं को रोकने में हमारी मदद करता है।

प्रोटीन से होता है भरपूर

दही प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। डायबिटीज में होने वाली वजन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

Also read : डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन 4 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल

प्रोबायोटिक्स आहार

कुछ प्रकार के दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। वे अच्छे बैक्टीरिया हैं, जो गट हेल्थ के लिए काफी अच्छे होते हैं। कुछ अध्ययनों से यह पता चला है कि प्रोबायोटिक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है।

दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, कोशिश करें कि डायबिटीज में टोंड दही का प्रयोग करें। फुल फैट दही का इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही फ्लेवर्ड वाले दही भी सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं, ऐसे में सादी या फिर घर पर जमी हुई दही का ही सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source